बारिश का मौसम आते ही डेंगू,मलेरिया जैसे मच्छर जनित रोगों का खतरा काफी बढ़ जाता है इसके साथ ही Water Borne Diseases जैसे हैजा आदि का खतरा भी इस मौसम में बढ़ जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो डेंगू (Dengue) एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जिसका यदि समय रहते इलाज न किया जाए, तो मरीज की जान तक जा सकती है। लेकिन इसमें भी सबसे बड़ी समस्या ये है कि इस खतरनाक और जानलेवा बीमारी का अभी तक भारत में कोई वैक्सीन मौजूद नहीं है। लेकिन वैक्सीन को लेकर हाल ही में एक खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल भारत में अपनी स्वदेशी पहली डेंगू वैक्सीन का सफल ट्रायल शुरु कर दिया है। इस वैक्सीन का ट्रायल अब अपने अंतिम चरण में है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
किसने किया तैयार?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और Panacea Biotec द्वारा सम्मिलित रूप से इस वैक्सीन का परीक्षण किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहली स्वदेशी वैक्सीन के तीसरे चरण का परीक्षण 18 राज्यों में किया जाएगा। इसके साथ ही इस परीक्षण में 10,000 से अधिक लोग शामिल किए जाएंगे।
कैसे रहे पहले दो ट्रायल?
अभी भारत में डेंगू के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए कोई भी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यदि इस वैक्सीन को सफलतापूर्वक उत्पादित कर लिया जाता है, तो यह भारत के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगी। आपको बता दें कि इस वैक्सीन का नामकरण DengiAll किया गया है। जिसके फॉर्मूले के पहले और दूसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल साल 2018-19 में पूरा हो चुका है। दोनों सफलतम परिणामों में वैज्ञानिकों को काफी सकारात्मक परिणाम दिखे थे।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
