हेल्थ

आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाते हैं ये फर्मेंटेड फूड्स, पेट की इन बीमारियों रखते हैं कोसों दूर

Fermented Food For Gut Health In Hindi: फर्मेंटेड फूड्स खाने से भी आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने में बहुत मदद मिल सकती है। ऐसे कई फर्मेंटेड फूड्स हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने आंतों को स्वस्थ रख सकते हैं। इनका सेवन करने से आपकी सेहत को भी कई लाभ मिल सकते हैं।

Image

Fermented Foods For Gut Health

Fermented Food For Gut Health In Hindi: पेट से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं आंतों में बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ने के कारण होती हैं। आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि अगर पेट स्वस्थ है तो सब स्वस्थ है। संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए पेट का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। लेकिन पेट को स्वस्थ रखने में आंतों में मौजूद बैक्टीरिया की बहुत अहम भूमिका होती है। ये आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और डाइजेशन को दुरुस्त रखते हैं। शरीर की इम्यूनिटी और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आंतों में बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखना बहुत आवश्यक है। आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने और इनके संतुलन को बनाए रखने में कुछ फूड्स बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। इन प्रीबायोटिक और प्रोबायोटिक दोनों ही शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, फर्मेंटेड फूड्स खाने से भी आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने में बहुत मदद मिल सकती है। ऐसे कई फर्मेंटेड फूड्स हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने आंतों को स्वस्थ रख सकते हैं। इनका सेवन करने से आपकी सेहत को भी कई लाभ मिल सकते हैं। ये फूड्स आम पेट संबंधी समस्याओं को भी दूर रखते हैं। इस लेख में हम आपको आंतों की सेहत के लिए जरूर ऐसे ही फर्मेंटेड फूड्स बता रहे हैं।

आंतों के लिए फर्मेंटेड फूड्स खाने के फायदे - Fermented Foods For Gut Health Benefits In Hindi

  • इन फूड्स को खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है।
  • यह अपच, गैस और ब्लोटिंग से बचाते हैं।
  • इनका सेवन करने से आंतों की सूजन कम होती है और कब्ज से राहत मिलती है।
  • ये आपको एसिडिटी और सीने में जलन से भी बचाते हैं।
  • उल्टी-दस्त और लूज मोशन से राहत देते हैं।
  • आंतों के छाले ठीक करने में मदद करते हैं।

इनके अलावा, इम्यूनिटी मजबूत बनाने और मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में भी ये फूड्स मदद करते हैं।

आंत गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए खाएं ये फर्मेंटेड फूड्स- Fermented Foods To Increase Good Bacteria In Gut

हमारे पास फर्मेंटेड फूड्स के ऐसे कई विकल्प हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करके हम आसानी से अपनी आंतों में गुड़ बैक्टीरिया बढ़ा सकते हैं, इनमें शामिल हैं,

  • घर का बना अचार
  • कांजी
  • सॉरक्राट
  • कोम्बुचा
  • इडली, डोसा, वड़ा, उत्तपम, अप्पम
  • ढोकला
  • दही
  • सिरका
  • छाछ
  • दही चावल

अगर आप भी अक्सर पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो इन देसी फर्मेंटेड फूड्स को डाइट में शामिल करके अपनी आंतों को स्वस्थ रख सकते हैं। ये सभी हम सभी की दैनिक डाइट का हिस्सा बन सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article