Methi Dana Benefits For Weight Loss In Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मोटापा एक आम समस्या बन चुकी है। अनहेल्दी खाना, बैठे-बैठे काम करना और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के चलते शरीर में चर्बी जमा होने लगती है जो धीरे-धीरे जिद्दी मोटापे का रूप ले लेती है। अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं और वजन घटाने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाना या डाइटिंग करना आपके लिए मुश्किल है, तो घबराने की जरूरत नहीं। आयुर्वेद में कई ऐसे आसान और कारगर उपाय हैं जो आपके वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। उन्हीं में से एक है—रातभर भीगे हुए मेथी दाने का सेवन। अगर इसे हर सुबह खाली पेट खाया जाए, तो यह मोटापे को जड़ से खत्म करने में मददगार साबित हो सकता है।
जाने कैसे करता है मेथी मोटापा कम
मेथी के बीज यानी मेथी दाना दिखने में छोटे ज़रूर होते हैं, लेकिन इनके फायदे इतने बड़े हैं कि जानकर आप हैरान रह जाएंगे। खासतौर पर जब बात वजन घटाने की हो तो यह एक बेहतरीन घरेलू उपाय बन जाता है। रातभर पानी में भिगोकर रखे गए मेथी के दाने सुबह खाली पेट खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे फैट जल्दी बर्न होता है। इसके साथ ही यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है।
पाचन तंत्र को बनाए मजबूत
वजन कम करने के लिए पाचन का सही रहना बहुत जरूरी है। मेथी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन को सुधारने में मदद करता है। यदि आपको अक्सर पेट भारी लगना, गैस या कब्ज की शिकायत रहती है तो मेथी दाना इसमें राहत दिला सकता है। जब पाचन ठीक होगा तो शरीर में फैट जमा नहीं होगा और वजन अपने आप कंट्रोल में आने लगेगा।
ब्लड शुगर और हार्मोन को रखे कंट्रोल में
मोटापा अक्सर हार्मोनल इंबैलेंस और अनियमित ब्लड शुगर की वजह से भी होता है। मेथी के बीज इन दोनों को बैलेंस करने का काम करते हैं। खासकर महिलाओं में PCOD या थायरॉइड जैसी समस्याओं के चलते वजन तेजी से बढ़ता है, ऐसे में सुबह-सुबह मेथी दाने का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है।
कैसे करें सेवन
इसका तरीका बेहद आसान है। रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी दाने भिगो दें। सुबह उठकर उस पानी को छान लें और खाली पेट पी लें। चाहें तो भीगे हुए बीजों को चबाकर खा सकते हैं। इसका असर कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा, लेकिन इसे नियमित रूप से कम से कम एक महीने तक ज़रूर अपनाएं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
