हेल्थ

शाम के समय वॉक करेंगे तो सेहत को मिलेंगे ये 7 फायदे, जानें रोज कितने कदम चलना है जरूरी

Evening Walk Benefits In Hindi: अगर आप सुबह वॉक के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, तो शाम के समय भी वॉक कर सकते हैं। शाम को वॉक करने से भी आपको समान लाभ ही मिलेंगे। इस लेख में जानें शाम को वॉक करने के फायदे और रोज कितनी वॉक करनी चाहिए।

Image

Evening Walk Health Benefits

Photo : Shutterstock.com

Evening Walk Benefits In Hindi: सुबह के समय वॉक और जॉगिंग करना ज्यादातर लोगों के दैनिक रूटीन का एक अहम हिस्सा है। क्योंकि सेहत के लिए वॉक करना बहुत फायदेमंद होता है। रोज सिर्फ आधा घंटा वॉक या जॉगिंग करने से हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है और शरीर में ऊर्जा बढ़ती है। साथ ही, इससे कई गंभीर रोग भी आपसे दूर रहते हैं। लेकिन कुछ लोगों के साथ हम देखते हैं कि वे सुबह के समय वॉक के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। इसके चलते वे इस महत्वपूर्ण व्यायाम को स्किप कर देते हैं। वे वॉक तो करना चाहते हैं, लेकिन सुबह के समय उनके लिए ऐसा कर पाना मुश्किल होता है। आपको बता दें कि अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो सुबह वॉक नहीं कर सकते हैं, तो आप शाम को वॉक कर सकते हैं। शाम के समय वॉक करना भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे भी आपको सुबह वॉक करने के समान ही लाभ मिल सकते हैं। इस लेख में हम आपको शाम को वॉक करने के फायदे बता रहे हैं।

सेहत के लिए शाम के समय वॉक करने के फायदे- Evening Walk Health Benefits In Hindi

रात में नींद अच्छी आती है

जब आप शाम के समय वॉक करते हैं, तो इससे आपको रात में नींद से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। आप जल्दी और आसानी से सो जाते हैं।

वजन कंट्रोल रहता है

शाम के समय वॉक करना दिनभर खाई गई कैलोरी को बर्न करने का अच्छा तरीका है। इससे आपको शरीर में स्वस्थ वजन को बनाए रखने में मदद मिलती है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है।

तनाव कम होता है

टेंशन और एंग्जायटी को कम करने का यह एक अच्छा तरीका है। शाम को प्रकृति के बीच समय बिताना और वॉक करना आपको अच्छा महसूस कराने में मदद करता है। इससे तनाव हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर कम होता है, मूड में सुधार होता है और तनाव कम होता है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए है लाभकारी

रोज शाम के समय कुछ कदम पैदल चलना हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में योगदान देता है। वॉकिंग एक बेहतरीन एरोबिक एक्सरसाइज है, जो दिल के लिए बहुत फायदेमंद होती है। वॉक करने से मोटापा, डायबिटीज, बीपी और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसे हृदय रोगों का जोखिम बढ़ाने वाली स्थितियों का खतरा कम होता है।

थकान दूर होती है

वॉकिंग करने के बाद शारीरिक व मानसिक थकान कम हो जाती है। इससे आप काफी एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करते हैं।

बेहतर होता है मानसिक स्वास्थ्य

ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए वॉकिंग एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। यह संज्ञानात्मक फंक्शन और याददाश्त को बेहतर बनाती है। यह शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ाने और मस्तिष्क तक रक्त के साथ-साथ जरूरी पोषक तत्व पहुंचाने में मदद करती है।

आप भी अगर सुबह वॉक नहीं कर सकते हैं, तो शाम को करना शुरू कर दें। लेकिन कोशिश करें कम से कम आधा घंटा या रोज 8-10 हजार कदम पैदल जरूर चलें। इससे सेहत को जबरदस्त फायदे मिलेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article