हेल्थ

Foods For Bones: हड्डियों को मजबूत करने के लिए जरूर खाएं ये खास चीजें, फौलाद जैसा बन जाएगा शरीर

Foods For Bones: शरीर के साथ ही हड्डियों का फिट रहना बेहद जरूरी है। अगर आपकी हड्डियां मजबूत रहेंगी, तभी आप भी मजबूत रह पाएंगे। आज इसी को लेकर हम आपको खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको हड्डियों को मजबूत करने के लिए जरूर खाना चाहिए।

Image

Foods For Bones: हड्डियों को मजबूत करने के लिए जरूर खाएं ये खास चीजें।

Foods For Bones: आज के समय में हर कोई इंसान फिट (Fit) रहना चाहता है। लेकिन फिट रहने के लिए शरीर की हड्डियों (Bones) का मजबूत होना बेहद जरूरी है। अगर आपकी हड्डियां मजबूत (Strong Bones) रहेंगी तो आप भी मजबूत रहने के साथ फिट रहेंगे। दरअसल पूरे शरीर का वजन हड्डियों के ढांचे पर टिका रहता है और अगर हड्डियां सही रहेंगी, तो आप भी सही रहेंगे। शरीर के लिए कैल्शियम (Calcium) बहुत जरूरी है और कैल्शियम से ही हड्डियां मजबूत होती हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए हमें उन चीजों का सबसे ज्यादा सेवन करना चाहिए, जिसमें कैल्शियम के साथ विटामिन डी, मैग्नीशियम आदि हो। आज हम इसी को लेकर आपको खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में आपको बताएंगे, जिन्हें खाने से आपकी हड्डियां (Foods For Strong Bones) मजबूत रहेंगी।

हड्डियों को मजबूत करने के लिए जरूर खाएं ये चीजें (Foods For Strong Bones)

डेयरी प्रोडक्ट्स

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स का रोजाना सेवन करना चाहिए। दरअसल डेयरी प्रोडक्ट्स में शामिल दूध, पनीर, दही को कैल्शियम के लिए सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी हड्डियां मजबूत बनी रहें, तो आपको डेयरी प्रोडक्ट्स जरूर खाना चाहिए।

फल और सब्जियां

फल और सब्जियां में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। आप फल और सब्जियों का सेवन कर हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। फलों में खास तौर से आप केला, अनानास और संतरा और सब्जियों में आप खासतौर से पालक जरूर खाना चाहिए।

अंडा

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अंडा जरूर रोज खाना चाहिए। दरअसल अंडा विटामिन डी का अच्छा सोर्स हैं, जो हड्डियों के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसके अलावा अंडा प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स है।

मशरूम

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए मशरूम भी काफी ज्यादा फायदेमंद है। दरअसल मशरूम में कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन बी12 और दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी हड्डियां मजबूत बनी रहें तो आपको मशरूम का सेवन जरूर करना चाहिए।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article