हेल्थ

सर्दियों में शरीर को गर्म रखती हैं इन आटों से बनी रोटियां, डाइट में जरूर करें शामिल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 4, 2023, 10:49 AM IST

सर्दियों के मौसम में शरीर का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ठंड से बचने के लिए शरीर को गर्म रखना बेहद जरूरी है। ठंड के मौसम में लोग सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। ऐसे में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना बेहद जरूरी है। सही खान-पान के जरिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है और साथ ही खुद को बीमारियों से बचाया जा सकता है।

Image

how to make your body warm

सर्दियों के मौसम में शरीर का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ठंड से बचने के लिए शरीर को गर्म रखना बेहद जरूरी है। ठंड के मौसम में लोग सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। ऐसे में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना बेहद जरूरी है। सही खान-पान के जरिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है और साथ ही खुद को बीमारियों से बचाया जा सकता है। ठंड के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखना भी बेहद जरूरी है। शरीर गर्म रहने से ठंड लगने की संभावना बेहद कम होती है। शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए आप अपनी डाइट में गेहूं के आटे की बनी रोटियां शामिल कर सकते हैं। आज हम आपको4 आटों से बनी रोटियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका सेवन कर आप शरीर को अंदर से गर्म रख सकते हैं।

बाजरे का आटा

सर्दियों के मौसम में बाजरे के आटे की रोटियां लोग बड़े शौक से खाते हैं। फाइबर और पोटैशियम से भरपूर बाजरा सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। आप रोटी की जगह बाजरे का उत्तपम, दलिया और खिचड़ी भी बना सकती हैं। बाजरे के आटे की रोटी खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। इसके साथ ही ये कई तरह की बीमारियों को दूर करता है।

ज्वार का आटा

ज्वार का आटा सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखता है। इसके साथ ही इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। ज्वार के आटे का सेवन करने से शरीर में जलन, मोटापा, गैस, घाव और बवासीर जैसी समस्याएं दूर होती है। आप ज्वार के आटे की रोटियों के अलावा उपमा, डोसा भी बना सकती हैं।

मक्के का आटा

सर्दियों में लोग मक्के के आटे की रोटियां खाने का भी बेहद पसंदे करते हैं। मक्का विटामिन ए, सी, के, बीटा-कैरोटीन और सेलेनियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में सर्दियों में इसका सेवन भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।

रागी का आटा

ठंड के मौसम में रागी का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। रागी कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से ना केवल शरीर गर्म रहता है बल्कि ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। फाइबर से भरपूर रागी एनीमिया की समस्या को दूर करता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article