हेल्थ

Dry Eyes in Child: बच्चों को ड्राई आई की परेशानी होने पर क्या करें? जानें बचाव के उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 01:04 AM IST

Dry Eyes in Child: बच्चों को ड्राई आई की परेशानी होना काफी सामान्य है। इसका कारण लंबे समय तक फोन देखना, टीवी देखना इत्यादि हो सकता है। अगर आपके बच्चों को ड्राई आई की परेशानी हो रही है तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं इस बारे में-

Image

बच्चों में ड्राई आई की परेशानी कैसे करें दूर?

KEY HIGHLIGHTS
  • सोते समय बच्चों के पास पंखा चलाने से बचें
  • बच्चों को अधिक समय तक टीवी और मोबाइल न देखने दें
  • बच्चों की आंखों को धूप, धूल, मिट्टी से बचाकर रखें

Dry Eyes in Child: कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों का जीवन काफी ज्यादा अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसका असर न सिर्फ हमारे शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, बल्कि यह मानसिक रूप से भी हमें काफी ज्यादा परेशान कर रहा है। कोरोना की वजह से लोगों की हेल्दी लाइफस्टाइल भी खराब हो चुकी है। दरअसल, हम में से कई लोग ऐसे हैं, जो कोरोना की वजह से घर से बाहर जानें से डरते हैं। ऐसे में बच्चों को भी घर से बाहर नहीं जाने देते हैं।

बच्चों को घर से बाहर खेलने के लिए न जानें देने की वजह से वह घर में ही लैपटॉप, मोबाइल और टीवी देखने लगते हैं। इसका असर उनके स्वास्थ्य पर काफी ज्यादा पड़ता है। कुछ बच्चों को लंबे समय तक टीवी, मोबाइल देखने की वजह से ड्राई आई की परेशानी हो सकती है। हालांकि, इसके अलावा कई अन्य कारण भी हैं, जिसमें धूल-मिट्टी, प्रदूषण इत्यादि शामिल है। अगर आपके बच्चों को ड्राई आई की परेशानी हो रही है तो इस स्थिति में उनका समय पर इलाज कराएं। साथ ही आपको कुछ घरेलू उपायों को भी अपनाने की जरूरत है। आइए जानते हैं बच्चों में ड्राई आई की परेशानी होने पर क्या करें?

बच्चों को आंखों से कैसे रखें सुरक्षित?

आंखों को रखें सुरक्षित

बच्चों को ड्राई आई की परेशानी होने पर उनकी आंखों को सुरक्षित रखना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए जब भी आपका बच्चा धूप में जाए, तो उन्हें चश्मा जरूर पहनाएं। इसके साथ ही सर्दियों से बचने के लिए उन्हें ढककर रखें। धूल-मिट्टी और प्रूदषण से बचाव के लिए उन्हें टोपी पहनाकर रखें।

पंखा चलाने से करें परहेज

कुछ बच्चों को अधिक हवा आने की वजह से भी ड्राई आई की परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए सोते समय बच्चों की आंखों के आसपास पंखा न लगाएं। दरअसल, पंखे की हवा काफी ज्यादा होती है, जिसकी वजह से उन्हें ड्राई आई की परेशानी हो सकती है।

कॉन्टैक्ट लेंस का कम करें इस्तेमाल

सामान्य रूप से कुछ बच्चों को कॉन्टैक्ट लेंस पहनना अच्छा लगता है, लेकिन आप कोशिश करें कि जरूरत पड़ने पर ही उन्हें कॉन्टैक्ट लेंस पहनाएं। घर में किसी काम के लिए चश्मे का ही इस्तेमाल कराएं। इससे उनकी आंखों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article