हेल्थ

शरीर के कोने-कोने में ताकत भर देगा छुहारा, रोज ऐसे बस 2 छुहारे खाने से दूर होगी कमजोरी

Dry Dates Benefits To Increase Body Strength: रोज छुहारे खाने से सेहत को ढेरों लाभ मिलते हैं। इनका सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर करने और ताकत बढ़ाने में बहुत मदद मिल सकती है। जो लोग दुबले-पतले और शारीरिक रूप से बहुत कमजोर हैं, उनके लिए छुहारे रामबाण साबित हो सकते हैं।

Image

Dry Dates Benefits To Increase Body Strength

Photo : Shutterstock.com

Dry Dates Benefits To Increase Body Strength: आपने अक्सर लोगों को सुबह खाली पेट रातभर पानी में भीगे छुहारे खाते देखा होगा। वहीं, बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जो दूध में छुआरे उबालकर खाना पसंद करते हैं। ऐसा आमतौर पर वे लोग करते हैं, जो शारीरिक रूप से बहुत दुबले-पतले और कमजोर हैं। क्योंकि छुहारे खाने से शारीरिक कमजोरी दूर होती और दुबलेपन से भी छुटकारा मिलता है। यह शरीर की ताकत बढ़ाने में योगदान देता है। नियमित छुहारे का सेवन करने से अनेक फायदे हैं, लेकिन इनका पूर्ण लाभ आपको सिर्फ तभी मिल सकता है, जब आप इनका सही तरीके से सेवन करते हैं। शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए छुहारे खाने के फायदे क्या होते हैं और आपको इनका सेवन कैसे करना चाहिए, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए छुहारे खाने के फायदे- Benefits Of Eating Dry Dates To Increase Body Strength In Hindi

डायटीशियन गरिमा के अनुसार, छुहारे कई जरूरी पोषक तत्वों का पावर हाउस होते हैं। इनमें डाइट्री फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम आदि जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। इसके साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल में प्राकृतिक शुगर होती है। छुहारा खाने से शरीर की पोषण की जरूरत को पूरा करने में मदद मिलती है, जो शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए बहुत आवश्यक है। इसके अलावा, इनमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट आपके पेट को जल्दी भर देते हैं। ये आपके शरीर को धीरे-धीरे और लंबे समय तक एनर्जी प्रदान करते हैं। इससे आप थकान और कमजोरी महसूस नहीं करते हैं। छुहारे खाने से हड्डियों व मांसपेशियों को भी लाभ मिलता है। यह शरीर को आंतरिक रूप से मजबूत बनाने में मदद करता है। इनमें मौजूद प्राकृतिक शुगर शरीर को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करती है।

शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए छुहारे कैसे खाएं - How To Eat Dry Dates To Increase Body Strength In Hindi

डायटीशियन गरिमा के अनुसार, पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्राई फ्रूट को आप कई तरह से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं जैसे,

  • सुबह खाली पेट 2-3 रातभर पानी में भीगे हुए छुहारे खा सकते हैं।
  • दूध में छुहारे उबालकर खा सकते हैं।
  • शेक और स्मूदी में 2-3 छुहारे ड्राई फ्रूट्स के तौर पर डाल सकते हैं।
  • कई तरह के पकवान जैसे खीर आदि में भी खजूर डाल सकते हैं।

इस तरह खजूर खाने से शारीरिक कमजोरी को दूर करने में बहुत मदद मिल सकती है। लेकिन ध्यान रखें कि एक दिन में 4-5 से ज्यादा छुहारे का सेवन न करें। इसके अलावा, अगर किसी व्यक्ति को छुहारे से एलर्जी है, तो उन्हें भी इसके सेवन से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article