हेल्थ

चाय-कॉफी छोड़ना चाहते हैं मगर नहीं मिल रहा तरीका, तो पीना शुरू कर दें ये चमत्कारी ड्रिंक्स, धीरे-धीरे छूट जाएगी लत

Drinks To Get Rid Of Tea Addiction In Hindi: चाय-कॉफी छोड़ना मुश्किल लग सकता है, लेकिन अगर आप सही विकल्प चुनें तो ये लत धीरे-धीरे छूट सकती है। आज हम आपके लिए ऐसी ड्रिंक्स लाए हैं जो न सिर्फ हेल्दी हैं, बल्कि आपकी बॉडी को धीरे-धीरे कैफीन से दूर करने में मदद करेंगे। बस शुरुआत कीजिए और फर्क खुद महसूस कीजिए।

Image

Drinks To Get Rid Of Tea Addiction In Hindi

Drinks To Get Rid Of Tea Addiction In Hindi: अक्सर ऐसा होता है कि सुबह की नींद तभी खुलती है जब चाय का पहला कप हाथ में आता है। कुछ लोग तो दिनभर कॉफी के बिना काम ही नहीं कर पाते। लेकिन यही आदत धीरे-धीरे लत बन जाती है और फिर बिना चाय या कॉफी के सिरदर्द, थकान, चिड़चिड़ापन महसूस होने लगता है। अगर आप भी सोचते हैं कि काश चाय-कॉफी की लत छूट जाए, मगर तरीका समझ नहीं आता, तो चिंता मत कीजिए। कुछ ऐसे हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक्स हैं जिन्हें अगर आप धीरे-धीरे अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें, तो चाय-कॉफी से दूरी बनाना बिल्कुल आसान हो जाएगा।

चाय-कॉफी की लत छुड़ा सकती हैं ये ड्रिंक्स - Drinks To Overcome Tea Coffee Addiction In Hindi

हर्बल टी

अगर आपको चाय की तलब लगती है तो हर्बल टी एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें कैफीन नहीं होता और तुलसी, अदरक या लेमनग्रास जैसी चीज़ें शरीर को आराम देती हैं। स्वाद भी अच्छा होता है और पेट भी हल्का रहता है।

नारियल पानी

सुबह-सुबह एक गिलास नारियल पानी पी लीजिए, पूरा दिन तरोताजा महसूस होगा। यह नेचुरल तरीके से शरीर को हाइड्रेट करता है और थकान दूर करता है। जब भी चाय या कॉफी का मन करे, इसकी एक घूंट लें।

फ्रूट स्मूदी

केला, पपीता या स्ट्रॉबेरी जैसी चीज़ों से बनी स्मूदी नाश्ते में लें, ये शरीर को जरूरी पोषण देती है और पेट भी भरा रहता है। स्मूदी पीने से चाय-कॉफी का मन कम होता है और एनर्जी भी मिलती है।

डिटॉक्स वॉटर

पानी में नींबू, पुदीना या खीरा डालकर कुछ देर रखें और दिनभर पिएं। ये शरीर को अंदर से साफ करता है और पेट को ठंडा रखता है। इससे धीरे-धीरे चाय की तलब भी कम होने लगती है।

हल्दी वाला दूध

अगर आपको रात में चाय या कॉफी पीने की आदत है, तो उसकी जगह हल्दी वाला दूध ट्राय करें। ये नींद में मदद करता है और इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। कैफीन की जगह कुछ हेल्दी पीने की आदत डालें।

सौंफ या जीरे का पानी

सुबह खाली पेट सौंफ या जीरे का पानी पीने से पाचन ठीक रहता है और दिनभर हल्कापन महसूस होता है। जब पेट अच्छा रहता है तो बार-बार चाय पीने का मन भी नहीं करता।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article