हेल्थ

अब दिल की धड़कन नहीं होगी अनियमित, बस रोज पिएं कॉफी का एक प्याला, रिसर्च में सामने आए हैरान करने वाले फायदे

Coffee Benefits For Heart In Hindi: हाल ही में आई एक नई रिसर्च के की मानें तो कॉफी पीना दिल के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि कॉफी अनियमित हार्टबीट यानी एरिद्मिया के खतरे को कम करती है और हृदय को स्वस्थ रखती है। जानिए कैसे एक प्याला कॉफी आपकी दिल की धड़कन को बना सकता है रिदमिक और एनर्जी से भरपूर।

Image

हार्ट के लिए कॉफी के चमत्कारी फायदे

Coffee Benefits For Heart In Hindi: अगर आप सोचते हैं कि कॉफी सिर्फ थकान मिटाने या मूड फ्रेश करने के लिए होती है, तो यह खबर आपके लिए हैरान करने वाली हो सकती है। एक हालिया स्टडी में खुलासा हुआ है कि रोज़ाना एक या दो कप कॉफी पीना दिल के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह न केवल दिल की धड़कन को रेगुलर रखती है, बल्कि अनियमित हार्टबीट यानी एरिद्मिया के खतरे को भी कम करती है।

एनर्जी नहीं दिल की सेहत का भी राज

वैज्ञानिकों के मुताबिक, कॉफी में मौजूद नैचुरल कंपाउंड्स जैसे कैफीन, पॉलिफेनॉल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स दिल के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करते हैं। ये एलिमेंट्स ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और हृदय की धड़कन को संतुलित रखते हैं।

स्टडी में सामने आया चौंकाने वाला सच

हालिया रिसर्च में पाया गया कि नियमित रूप से कॉफी पीने वालों में अनियमित दिल की धड़कन (Irregular Heartbeats) का खतरा कम होता है। यह स्टडी करीब 4 लाख से ज्यादा प्रतिभागियों पर की गई थी, जिसमें कॉफी पीने वालों के दिल की स्थिति बेहतर देखी गई।

कैफीन नहीं बढ़ाता रिस्क

पहले माना जाता था कि कैफीन दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है, लेकिन नई रिसर्च इसके विपरीत इशारा करती है। इसमें पाया गया कि सीमित मात्रा में कॉफी (1-2 कप रोज) पीने से एरिद्मिया यानी हार्टबीट की अनियमितता कम होती है।

हार्ट फेलियर का खतरा भी होता है कम

रिसर्च के अनुसार, कॉफी हृदय की मांसपेशियों को मज़बूत बनाती है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखती है। इससे हार्ट फेलियर या अचानक दिल की धड़कन रुकने जैसी स्थिति का रिस्क भी घटता है।

ज्यादा पीने की न डालें आदत

ध्यान रहे कि कॉफी का असर तभी फायदेमंद होता है जब इसे सीमित मात्रा में पिया जाए। बहुत अधिक कॉफी पीने से अनिद्रा, डिहाइड्रेशन और ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए रोज़ाना 1 से 2 कप ही पर्याप्त हैं।

कॉफी बनेगी बेस्ट हेल्थ पार्टनर

अगर आप रोज थोड़ी कॉफी पीते हैं, साथ ही संतुलित आहार और एक्सरसाइज़ का पालन करते हैं, तो यह कॉम्बिनेशन आपके दिल की उम्र बढ़ा सकता है। वैज्ञानिक मानते हैं कि यह हार्ट के लिए एक नेचुरल बूस्टर की तरह काम करती है।

कॉफी अब सिर्फ एक ड्रिंक नहीं रही, यह आपकी हार्ट हेल्थ की रखवाली भी कर सकती है। नई रिसर्च से साबित हो गया है कि एक कप कॉफी रोज़ाना पीना आपकी धड़कन को स्थिर रख सकता है और हृदय को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article