हेल्थ

Dragon Fruit Health Benefits: बढ़ते वजन-गिरते बालों से लेकर डायबिटीज तक में चमत्कारी है ये विदेश फल, जान लें फायदे

Benefits of Dragon Fruit (ड्रैगन फ्रूट के फायदे): डायबिटीज, वेट गेन व त्वचा संबंधित दिक्कतों की शिकायत इन दिनों लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में ड्रैगन फ्रूट का सेवन बहुत ही असरदार माना गया है। यहां देखें सेहत के लिए ड्रैगन फ्रूट खाने के रामबाण फायदे, इस विदेशी फल की कीमत और उपयोग के तरीके क्या हैं।

Image

Dragon fruit health benefits weight loss diabetes hair fall remedy dragon fruit price fayde in hindi

Dragon Fruit Health benefits: खराब लाइफस्टाइल, बिगड़ी हुई खान पान की शैली और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण इन दिनों वेट गेन, डायबिटीज, दिल से जुड़ी बीमारियों की शिकायत लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में फल और सब्जियां खाने से सेहत को बहुत से चमत्कारी फायदे मिलते हैं। अगर आप भी निम्न में से किसी समस्या से परेशान हैं, और कोई घरेलू उपचार तलाश रहे हैं। तो ऐसे में ड्रैगन फ्रूट का सेवन आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। गुलाबी और सफेद रंग के इस इंपोर्टेड फल में विटामिन, कैरोटिन, प्रोटीन, फाइबर से लेकर अन्य बहुत से पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। जो अच्छी सेहत सुनिश्चित करने का काम करते हैं। विस्तार से यहां देखें ड्रैगन फ्रूट खाने के फायदे, इसकी कीमत और उपयोग का सही तरीका क्या है।

ड्रैगन फ्रूट के फायदे, Benefits of Dragon Fruit

ड्रैगन फ्रूट में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, प्राटीन व फॉस्फोरस आदि जैसे पोषक तत्व होते हैं। जो शरीर के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं, यहां देखें इसको खाने से क्या क्या लाभ होता है।

पाचन के लिए रामबाण

ड्रैगन फ्रूट में बहुत से प्रीबायोटिक गुण होते हैं, जो पाचन के लिए अच्छे माने जाते हैं। अगर आपको कब्ज, एसिडिटी, अपच आदि जैसी दिक्कतों की शिकायत है, तो ड्रैगन फ्रूट का सेवन आपके लिए बेहतरीन है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक

स्वस्थ्य शरीर के लिए बेहतरीन इम्यूनिटी बनाएं रखना आवश्यक होता है, ऐसे में ड्रैगन फ्रूट में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व सहायक माने जा सकते हैं। ड्रैगन फ्रूट में विटामिन सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो आपके वाइट ब्लड सेल्स की रक्षा करता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप ड्रैगन फ्रूट का सेवन कर सकते हैं।

आयरन की कमी में रोक

अगर किसी व्यक्ति के शरीर में आयरन की कमी है, तो आयरन की पूर्ति करने के लिए भी ड्रैगन फ्रूट काफी अच्छा माना जाता है। आप आयरन की कमी में रोक लगाने के लिए नट्स, सीरियल, मछली, दाल के साथ साथ ड्रैगन फ्रूट को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

डायबिटीज का रिस्क

शक्कर या डायबिटीज की समस्या इन दिनों लगभग हर उम्र के लोगों में अपने पैर पसार रही है। ऐसे में ड्रैगन फ्रूट का सेवन डायबिटीज का रिस्क कुछ हद तक कम करने में मददगार हो सकता है। क्योंकि ड्रैगन फ्रूट में फायबर की अच्छी मात्रा होती है, इसका सेवन शरीर में शुगर लेवर संतुलित रखने में मदद कर सकता है।

बालों के लिए बेहतरीन

बालों से जुड़ी समस्या जैसे हेयरफॉल, बाल पतले होना समय से पहले सफेद हो जाना आदि जैसी समस्या से राहत पाने के लिए भी ड्रैगन फ्रूट का इस्तेमाल अच्छा माना जाता है। इस फल में बहुत से ऐसे पौष्टिक तत्व होते हैं, जो आपके बालों की क्वालिटी बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

इसी के साथ साथ ड्रैगन फ्रूट का सेवन आप त्वचा संबंधित रोगों की छुट्टी करने में भी कर सकते हैं। वहीं ड्रैगन फ्रूट का सेवन आंखों की अच्छी सेहत, हड्डियों की मजबूती से लेकर प्रेगनेंसी में भी बहुत सहायक माना जाता है। बाजार में आपको मात्र 80 से 100 रुपए तक की कीमत के बीच में एक ड्रैगन फ्रुट मिल जाएगा। जिसका सेवन आप जूस, स्मूदी से लेकर सलाद के रूप में भी कर सकते हैं।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article