Does Eggs Cause Heat In Body: गर्मियों में मौसम का तापमान अधिक होने की वजह से हमेशा यह सलाह दी जाती है कि ऐसे फूड्स का सेवन कम से कम करना चाहिए, जो शरीर में गर्मी का कारण बनते हैं। जो फिटनेस फ्रीक, एथलीट हैं या वजन घटाने की कोशिश कर रहे होते हैं उनकी डाइट में एक फूड जरूर शामिल होता है वह है अंडे। ये पोषण से भरपूर और हाई क्वालिटी प्रोटीन का पावर हाउस होते हैं। इन्हें प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत में से एक माना जाता है। इसके अलावा, ये विटामिन ए, डी, बी, सेलेनियम, फास्फोरस और फैट से भी भरपूर होते हैं। ये शरीर को आंतरिक रूप से मजबूत बनाते हैं। इनका सेवन करने से शरीर फौलाद की तरह मजबूत बनता है। लेकिन अंडे के साथ समस्या यह है कि इन्हें खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है, ऐसे में लोग गर्मी में इनका सेवन करने से काफी कतराते हैं। वे अक्सर ये सवाल पूछते हैं कि गर्मियों में उन्हें अंडे खाने चाहिए या नहीं? या इस दौरान कितने अंडे का सेवन उनके लिए सेफ है? यहां जानें सुबकुछ।
क्या गर्मियों में अंडे खा सकते हैं - Can We Eat Eggs In Summer
यह सही है कि अंडे खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है। इनमें प्रोटीन बहुत अधिक होता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में योगदान देता है। साथ ही, अंडे खाने के बाद बॉडी का थर्मिक इफेक्ट बहुत बढ़ जाता है, जिसकी वजह से कुछ समय के लिए काफी गर्म महसूस हो सकता है। जहां तक गर्मियों में अंडे के सेवन का सवाल है, तो आप गर्मियों में बिनी किसी संकोच के इनका सेवन कर सकते हैं। बस आपको इसकी सही मात्रा का ध्यान रखना है। आमतौर पर यह सलाह दी जाती है कि गर्मियों में एक बार में 2-3 अंडे से अधिक नहीं खाने चाहिए। क्योंकि इस तरह ये शरीर की गर्मी बढ़ा सकते हैं। अगर आप गर्मी में अधिक मात्रा में अंडे खाते हैं, तो इससे सेहत को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।
गर्मियों में अधिक अंडे खाने के नुकसान - Side Effects Of Eating Eggs During Summer
अगर आप बहुत ज्यादा अंडे खाते हैं, तो इससे शरीर और पेट में गर्मी बढ़ेगी। इसकी वजह से आपको पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह अपच, ब्लोटिंग, गैस, कब्ज, उल्टी-दस्त जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। हालांकि, सीमित मात्रा में अंडे खाने से सेहत को कई नुकसान नहीं होता है। बल्कि ये सेहत को जबरदस्त फायदे प्रदान करते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
