हेल्थ

सीने के दर्द और चुभन को साधारण समझकर न करें इग्नोर, हार्ट अटैक का होता है बड़ा संकेत! जानें बचाव के आसान उपाय

क्या आप भी अक्सर सीने में होने वाली जलन से परेशान रहते हैं, यदि हां तो इसे साधारण समझने की गलती न करें। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे ये साधारण सा लक्षण हार्ट अटैक जैसी जानलेवा कंडीशन का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

heart attack sign

Heart Attack Sign In Hindi: सीने में होने वाली जलन को अक्सर लोग साधारण समझकर अक्सर इग्नोर करते हैं। वहीं कभी-कभी जलन के पीछे की वजह पेट की गैस और एसिडिटी समझ लेते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि ये साधारण सा दिखने वाला संकेत आपके लिए जानलेवा हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इस तरह के संकेतों को इग्नोर करना हमारी सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे संकेत जो साधारण होने के बावजूद हार्ट अटैक की ओर इशारा करते हैं।

हार्ट अटैक और साधारण गैस के दर्द में अंतर

आपको चेस्ट में होने वाले दर्द का कारण साधारण गैस है या इसके पीछे हार्ट अटैक का कारण है। तो आपको बता दें कि साधारण गैस के कारण होने वाले दर्द अक्सरसखाने के बाद होता है। क्योंकि इस समय आपके पेट में खाने का पाचन शुरू होता है, जिसमें कुछ गैस भी रिलीज होती हैं। वहीं हार्ट अटैक से पहले होने वाला पेन दिन में किसी भी समय हो सकता है और ये दर्द काफी देर तक बना रहता है। इसलिए यदि आपको दर्द का ऐसा कोई लक्षण दिखता है तो बिना देर किए डॉक्टर से परामर्श करें।

हार्ट अटैक के साधारण लक्षण

  • सीने में तेज दर्द महसूस होना।
  • सीने में भारीपन, दबाव और सिकुड़न महसूस होना।
  • बाईं तरफ जबड़े और हाथ में दर्द होना।
  • सीने में तेजी से चुभन होना।
  • सांस लेने में तकलीफ होना।
  • बहुत अधिक पसीना आना।

हार्ट अटैक से बचाव के उपाय

  1. हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखें।
  2. डायबिटीज यानी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें।
  3. धूम्रपान और अल्कोहल का सेवन बंद कर दें।
  4. तनाव के स्तर को कंट्रोल में रखें।
  5. नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
  6. कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में बनाए रखें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article