हेल्थ

Menstrual Hygiene: पीरियड्स के दौरान भूलकर न करें ये 5 गलतियां, सेहत के लिए खतरनाक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2023, 07:05 AM IST

Menstrual Hygiene: छोटी उम्र में पीरियड्स के बारे में पर्याप्त जानकारी ना होने कारण लड़कियां बहुत सारी लापरवाही बरतती हैं, जिसका खामियाजा उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है। इसलिए पीरियड्स क्या होता है, क्यों होता है, पीरियड्स में किन-किन बातों पर ध्यान देना चाहिए इत्यादि यह सभी लड़कियों को पता होना जरूरी है ।

Image

पीरियड्स के दिनों में कहीं आप भी तो नहीं करती हैं ये मिस्टेक्स?

KEY HIGHLIGHTS
  • पीरियड्स के दौरान न करें ये गलतियां
  • इन दिनों सेहत और शरीर की साफ-सफाई पर ध्यान देना है जरूरी
  • कुछ गलतियां अक्सर लड़कियां पीरियड्स में कर देती हैं


Menstrual Hygiene: 12 से 13 वर्ष की उम्र में लड़कियों का मेंस्ट्रुअल साइकिल स्टार्ट हो जाता है। इसमें हर महीने महिलाओं को ब्लीडिंग होती है। रेगुलर इंटरवल पर होने की वजह से इसे पीरियड्स भी कहते हैं। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को दर्द, अनिद्रा, थकावट, बेचैनी इत्यादि का सामना करना पड़ता है।

पीरियड्स के दौरान कुछ खास बातों का ख्याल रखना जरूरी है। वरना बहुत सारी खतरनाक बीमारियां हमें घेर सकती हैं। कुछ जगहों पर आज भी पीरियड्स एक सोशल टैबू ही माना जाता है। महिलाएं अपने बच्चों से इसके बारे में ना बताकर कई बीमारियों को बुलावा देती हैं।

पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना बेहद गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है-

1- पीरियड्स के दौरान गंदे कपड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ब्लीडिंग के अब्जॉर्प्शन के लिए कॉटन पैड का इस्तेमाल करना सुरक्षित होता है। कपड़े के इस्तेमाल से रैशेज और इन्फेक्शन होने की संभावना बनी रहती है।

2- कुछ महिलाएं सुबह पैड लगाने के बाद सीधे रात को ही बदलती हैं। लेकिन पैड को 6 से 7 घंटे के अंतराल पर बदल देना चाहिए। क्योंकि ब्लीडिंग की वजह से बैक्टीरिया के संक्रमण का खतरा अधिक बना रहता है। पीरियड्स में साफ-सफाई का खास ख्याल रखें।

3- पीरियड्स के दौरान महिलाओं को ठंडी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। यह ब्लड के फ्लो को अवरोधित करता है, जिससे पेन शुरू हो जाता है। इसलिए इन दिनों ज्यादातर गर्म चीजों का सेवन करें। पर्याप्त मात्रा में गर्म पानी पीने से ब्लड सही तरीके से फ्लो होता है।

4- जो महिलाएं फिट रहने के लिए हैवी एक्सरसाइज करती हैं। उन्हें पीरियड्स के दौरान हेवी वर्क आउट नहीं करना चाहिए। इससे आपको बहुत थकावट हो सकती है व तबीयत भी खराब हो सकती है। इसलिए पीरियड्स के दौरान हैवी वर्कआउट के बजाय रेस्ट करने पर ज्यादा ध्यान दें।

5 - कुछ महिलाएं पीरियड्स के दौरान इन्फेक्शन से बचने के लिए हार्ड सोप का बार-बार इस्तेमाल करती हैं, हालांकि महिलाओं को ऐसा करने से बचना चाहिए। क्योंकि बार-बार साबुन के इस्तेमाल से वजाइना के आसपास का एरिया ड्राई हो सकता है, जिससे खुजली होती है और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ता है।

पीरियड्स के दौरान कुछ खाने का मन नहीं करता है, लेकिन इसमें हमारे शरीर से हैवी ब्लीडिंग होती है और शरीर में बहुत सारे तत्वों की आवश्यकता बढ़ जाती है। तो ऐसे में महिलाओं को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। इन्हें भरपूर मात्रा में विटामिन, प्रोटीन और आयरन का सेवन करना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article