हेल्थ

घी मिलाकर खाने पर जहर बन जाती हैं ये 7 चीजें, डाइजेशन को करती हैं खराब, खतरनाक बीमारियों की बनती हैं वजह

Ghee ke Sath Kya Nahi Khana Chahiye: देसी घी का सेवन न सिर्फ हमारे भोजन को एक बेहतरीन स्वाद देता है, बल्कि यह सेहत के लिए लिहाज से भी बहुत लाभकारी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, घी को कुछ चीजों के साथ मिलाकर खाना आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।​

Image

Ghee ke Sath Kya Nahi Khana Chahiye

Ghee ke Sath Kya Nahi Khana Chahiye: देसी घी भारतीय रसोई का राजा है। चाहे पराठे हों या दाल, घी के बिना खाने का मजा ही अधूरा लगता है। घी से सेहत को कई फायदे मिलते हैं जैसे इम्यूनिटी बढ़ाना, पाचन दुरुस्त करना और त्वचा को निखारना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें घी के साथ खाने से सेहत को जबरदस्त नुकसान हो सकता है? अगर नहीं, तो जान लीजिए कि घी के साथ इन 7 चीजों का मेल आपके लिए जहर साबित हो सकता है।

घी के साथ भूलकर नहीं खानी चाहिए ये चीजें - Foods To Avoid With Ghee In Hindi

सेहत के लिए खतरनाक शहद और घी का मेल

आयुर्वेद के मुताबिक, शहद और घी को बराबर मात्रा में मिलाकर खाना जहर के समान हो सकता है। इससे टॉक्सिन्स का निर्माण होता है जो पाचन तंत्र को बिगाड़ सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म भी गड़बड़ा सकता है और शरीर में जहरीले तत्व जमा हो सकते हैं।

सेहत पर उल्टा असर करते हैं मछली और घी

मछली और घी का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए सही नहीं है। मछली की तासीर गर्म और घी की तासीर ठंडी होती है। दोनों का एक साथ सेवन करने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे एलर्जी और रैशेज हो सकते हैं।

पाचन का दुश्मन है मूली और घी

मूली की तासीर गर्म होती है और घी ठंडा। दोनों का साथ में सेवन करने से पेट में गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए मूली का पराठा बनाते समय घी का कम इस्तेमाल करें।

भारीपन का कारण बनते हैं दही और घी

दही और घी दोनों ही भारी होते हैं। इन्हें एक साथ खाने से पाचन तंत्र पर बोझ बढ़ जाता है और अपच की समस्या हो सकती है। इससे शरीर में टॉक्सिन्स भी जमा हो सकते हैं।

शरीर का संतुलन बिगाड़ सकता है नमक और घी

नमक और घी को एक साथ मिलाकर खाने से शरीर में पित्त बढ़ सकता है। इससे सूजन, जलन और त्वचा संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

पचने में भारी होता है मांस और घी

मांस और घी दोनों ही पचने में भारी होते हैं। इन्हें एक साथ खाने से पेट में भारीपन और अपच हो सकता है। इससे पेट में एसिडिटी और सूजन की समस्या हो सकती है।

पाचन में रुकावट बनते हैं फल और घी

फलों का स्वभाव हल्का और ताजगी भरा होता है, जबकि घी भारी और चिकनाई युक्त। इनका मेल पाचन तंत्र को धीमा कर सकता है और गैस्ट्रिक प्रॉब्लम्स को बढ़ावा दे सकता है।

घी का सेवन जरूर करें लेकिन सोच-समझकर। इसे सही चीजों के साथ खाएं ताकि सेहत के फायदे मिलें और नुकसान से बच सकें। सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार और संयम जरूरी है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article