हेल्थ

वेट लॉस के लिए दूध में मिलाकर पिएं ये जादूई मसाला, महीने भर में अंदर हो जाएगा बाहर निकला पेट

Cinnamon Milk for Weight Loss : अपने बढ़े हुए वजन को तेजी से कम करना चाहते हैं, और इसके लिए तमाम तरह के प्रयास करके भी देख चुके हैं। तो आपको एक घरेलू नुस्खा जरूर ट्राई करना चाहिए। इस लेख के माध्यम से हम आपको ऐसा मसाला बताने जा रहे हैं, जिसे दूध में मिलाकर पीने से आपका बढ़ा हुआ वजन तेजी से कम होने लगता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

weight loss drink

Photo : iStock

लगातार खराब होता खानपान और बिगड़ी लाइफस्टाइल वजन बढ़ने का ये ये दो मुख्य वजह हैं। यदि वजन एक बार बढ़ना शुरू हो जाए तो इसे रोक पाना बहुत ही मुश्किल काम है। वहीं बढ़ा हुआ वजन न केवल खुद एक समस्या है बल्कि यह अपने साथ कई तरह के रोग भी लेकर आता है। मोटापा के कारण बाहर निकला पेट आपके लुक्स को तो खराब करता ही है। इसके साथ ही यह आपके शरीर को कई तरह की बीमारियों का भी घर बना देता है। यदि आप अपने वजन को कम करने के लिए घंटों में जिम में पसीना बहाना और डाईटिंग तक सब कुछ ट्राई करके देख चुके हैं। उनसे बाद भी आपको परिणाम नहीं मिला है, तो आपको आज हम इसका एक साधारण सा घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। इस लेख से माध्यम से हम आपको ऐसा मसाला बताने जा रहे हैं, जिसे दूध में मिलाकर पीने से आपका वजन तेजी से कम होने लगता है। आइए जानते हैं क्या है वह मसाला और कैसे करें उसका इस्तेमाल?

वेट लॉस के लिए दूध और दालचीनी - Cinnamon mix Milk for Weight Loss

दूध को लोग अक्सर वजन बढ़ाने वाली चीजों में गिनते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध आपकी वेट लॉस में भी काफी मदद कर सकता है। जी हां, यदि आप दूध के साथ दालचीनी पाउडर के मिक्स करके पीते है, तो इससे आपको वजन कम करने में काफी आसानी होगी। आइए जानते हैं कि कैसे दूध में दालचीनी का इस्तेमाल वेट लॉस के लिए किया जा सकता है।

कैसे करें इस्तेमाल - How to use Cinnamon mix milk for weight loss

आप सबसे पहले 1 गिलास दूध लेकर इसमें 1 चम्मच दालचीनी पाउडर मिक्स कर दें। अब इस दूध को गैस पर रखकर अच्छे से उबालें। अब दूध को ठंडा होने दें, और इसका सेवन रात में सोने से 20 मिनट पहले करें। यह शानदार वेट लॉस ड्रिंक आपकी वेट लॉस में काफी मदद करेगा।

दालचीनी वाले दूध के अन्य फायदे

  1. सोने से पहले यह दूध पीने से आपको तनाव से मुक्ति मिलती है।
  2. इसके साथ ही यह आपकी नींद को भी बेहतर बनाता है।
  3. आपकी हड्डियों की सेहत को दुरुस्त करने का काम भी करता है।
  4. एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण दालचीनी आपकी आंतरिक सूजन को भी कम करता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article