हेल्थ

CM Yogi Adityanath Diet Plan: नाश्ते में इस फल को जरूर खाते हैं सीएम योगी, सेहत को मिलते हैं ये फायदे

CM Yogi Adityanath Diet Plan: सीएम योगी का फेवरेट फल पपीता है। सीएम योगी के नाश्ते में पपीता जरूर होता है। दरअसल पपीता शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

Image

CM Yogi Adityanath Diet Plan: सीएम योगी नाश्ते में इस फल को खाते हैं रोज।

CM Yogi Adityanath Diet Plan: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) हैं। 51 साल की उम्र में भी सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath Fitness) काफी फिट रहते हैं। सीएम योगी की फिटनेस का राज उनके डाइट प्लान (CM Yogi Adityanath Diet Plan) में है। सीएम योगी आदित्यनाथ रोजाना सुबह 3 बजे उठते हैं। सुबह उठने के बाद सीएम योगी 4 से 5 बजे तक योग, ध्यान और प्राणायाम करते हैं। इसके बाद वह स्नान करते हैं और फिर पूजा अर्चना करते हैं। सीएम योगी का दिन रोज इसी तरह से शुरू होता है।

सीएम योगी रोजाना सुबह 8 बजे ब्रेकफास्ट करते हैं। उनके ब्रेकफास्ट में खासतौर से दलिया, चना और कोई मौसमी फल जरूर शामिल होता है। सीएम योगी उबले चने, पपीता, सेब, दलिया और छाछ के शौकीन हैं। सीएम योगी का फेवरेट फल पपीता है। सीएम योगी के नाश्ते में पपीता जरूर होता है। दरअसल पपीता शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आज इसी को लेकर हम आपको बताएंगे कि पपीता खाने से आपके शरीर को क्या-क्या फायदे होंगे।

पपीता खाने के फायदे (Health Benefits of Papaya)

पाचन तंत्र होता है मजबूत

रोज पपीता खाने से आप पेट से जुड़ी समस्याओं से आराम पा सकते हैं। पपीता खाने से खासतौर से पाचन तंत्र सही और मजबूत बना रहता है। कब्ज की समस्या में पपीता किसी रामबाण से कम नहीं है।

मोटापा होता है कम

अगर आप मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको वजन कम करने के लिए पपीता जरूर खाना चाहिए। पपीते में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है।

दिल रहता है हेल्दी

दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको पपीता जरूर खाना चाहिए। दरअसल पपीते में मौजूद फाइबर बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है। अगर आप रोज सुबह पपीता खाते हैं तो आप दिल से जुड़ी बीमारियों से भी बच सकते हैं।

स्किन रहती है हेल्दी

पपीता स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। दरअसल पपीता विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही पपीते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

रोज पपीता खाकर आप अपनी इम्यूनिटी मजबूत कर सकते हैं। दरअसल पपीता विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। सुबह खाली पेट पपीता खाना काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article