हेल्थ

दिल को बनाना है मजबूत तो छोड़ दें लिफ्ट का साथ, दौड़ के चढ़ जाएं सीढ़ियां, टल जाएगा हार्ट अटैक का खतरा

Benefits Of Climbing Stairs : आजकल हम ऊपर नीचे जाने आने के लिए अक्सर लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल आपको दिल की समस्याओं से बचाए रख सकता है। जी हां आज हम आपको रोजाना सीढ़ियां चढ़ने के फायदे बताने जा रहे हैं।

Image

benefits of climbing stairs

Stairs Climbing Benefits In Hindi : दिल की सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है क्योंकि तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और खानपान के कारण आज लोगों में दिल से जुड़ी समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ती जा रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीढ़ियां चढ़ना और उतरना एक तरह का शानदार कार्डियो एक्सरसाइज है जो आपकी हार्ट की हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। जी हां इसलिए आपको घर, ऑफिस या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में हमेशा सीढ़ियों का इस्तेमाल करना चाहिए। जब भी संभव हो तो हमेशा लिफ्ट के जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। यदि आपको अधिकतम 4 मंजिल ऊपर जाना है, तो आपको लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करना चाहिए। ये आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

अध्ययन में हुआ खुलासा

हाल ही में हुए एक शोध में ये बात सामने आई है कि सीढ़ियां चढ़ने से न केवल आपकी बाहरी फिटनेस दुरुस्त होती है, बल्कि ये सिंपल सा काम आपकी लंबी उम्र की गारंटी भी हो सकता है। इस अध्ययन में लगभग 5 लाख लोगों के डेटा का विश्लेषण किया गया। जिसमें सीढ़ियां चढ़ने से लोगों की सेहत में सुधार हुआ और किसी भी कारण से मौत का जोखिम कम हुआ।

दिल की बीमारी का खतरा कम

इस शोध के आंकड़ों की मानें तो, सीढ़ियां चढ़ने वाले लोगों में अन्य लोगों की तुलना में मौत का जोखिम 24% कम हुआ। वहीं हार्ट डिजीज से होने वाले मौत की संभावना भी 39% तक कम थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल के रोग दुनिया में होने वाली मौतों का सबसे मुख्य कारण हैं।

रोजाना कितनी सीढ़ियां चढ़नी चाहिए?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अभी इस बात का कोई साफ आंकड़ा नहीं है कि कितनी सीढ़ियां चढ़ना आपकी सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन हाल ही में हुए कुछ शोध में ये बात सामने आई है कि रोजाना 50 से अधिक सीढ़ियां चढ़ने से हार्ट रोगों का खतरा 20% तक कम हो सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article