हेल्थ

दूध में मिलाकर पी लें ये सूखा मसाला, पेट पर जमा थुलथुली चर्बी मोम की तरह पिघलकर होगी बाहर, लोग पूछेंगे पतली कमर का राज

Cinnamon Milk Benefits : बैली फैट को कम करने के तमाम तरह के प्रयास करके देख चुके हैं फिर भी यह कम होने का नाम नहीं ले रहा है, तो आपको हमारा बताया ये घरेलू नुस्खा जरूर ट्राई करना चाहिए। आज हम आपको दूध में मिलाकर पिया जाने वाला एक ऐसा मसाला बताने जा रहे हैं, जो आपके वजन को तेजी से कम कर सकता है।

Image

Cinnamon mixed milk for weight loss

Photo : iStock

लगातार बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की गलतियों के चलते मोटापा आज बहुत से लोगों की समस्या बनता जा रहा है। बाहर निकला पेट न केवल आपके लुक को खराब करता है बल्कि यह आपके लिए तरह-तरह की बीमारियों को भी आमंत्रित करता है। वहीं अपने बैली फैट को कम करने के लिए हम क्या कुछ ट्राई नहीं करते हैं। जिसमें डाइट से लेकर एक्सरसाइज तक सब कुछ शामिल है। लेकिन शरीर में सबसे मुश्किल काम पेट पर जमा चर्बी को कम करना है। हालांकि यदि आप कुछ नुस्खों को सही तरीके से फॉलो करते हैं, तो आपके पेट पर जमा चर्बी मोम की तरह पिघलने लगती है। ऐसा ही एक तरीका आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आज हम आपको दूध में मिलाकर पीने वाला एक ऐसा सूखा मसाला बताने जा रहे हैं, जिसे रोजाना पीने से आपका बैली फैट बहुत तेजी से कम होने लगता है। आइए जानते हैं कौन-सा है मसाला और कैसे करें इस्तेमाल?

बैली फैट के लिए दूध और दालचीनी का सेवन? Milk and Cinnamon for Belly Fat in Hindi

आपने अक्सर सुना होगा कि दूध का सेवन वेट गेन के लिए किया जाता है। लेकिन आज हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने वजन को दूध पीकर कम कर सकते हैं। जी हां यदि आप रोज रात में सोने से पहले 1 गिलास गर्म दूध में दालचीनी पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो आपके शरीर में जमा फैट तेजी से बर्न होने लगेगा।

कैसे करें सेवन? How to consume Cinnamon mix Milk

इसे पीने के लिए आप 1 गिलास दूध लेकर उसमें 1 चम्मच दालचीनी पाउडर मिला दें। इसे गैस पर चढ़ाकर 15 मिनट तक दूध को अच्छे से उबालें। इससे दालचीनी का अर्क दूध में पूरी तरह से मिक्स हो जाएगा। इसे गुनगुना करने के बाद रात में सोने से पहले पिएं। इससे आपको वेट लॉस में काफी मदद होती है।

दालचीनी और दूध के अन्य फायदे - Benefits of Milk and Cinnamon

  • इसे पीने से आपका स्ट्रेस लेवल कम होता है, जिससे आपकी नींद बेहतर होती है।
  • यह आपके जॉइंट्स पेन के लिए काफी फायदेमंद होती है।
  • शरीर की अंदरूनी सूजन को कम करने में यह काफी कारगर साबित होती है।
  • इससे आपका डाइजेस्टिव सिस्टम दुरुस्त होता है, जिससे गैस, बदहजमी आदि की समस्या दूर होती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article