हेल्थ

डायबिटीज के रोगी पानी में मिलाकर पी ले काले रंग की ये 1 चीज, धड़ाम से नीचे गिर जाएगा बढ़ा हुआ ब्लड शुगर

Chia Seeds for Diabetes: डायबिटीज आज काफी तेजी से फैलने वाला रोग हो गया है। इसके कारण आज बहुत बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं। यदि आप भी इस रोग से परेशान हैं, तो आज हम आपको 1 ऐसी चीज बताने जा रहे हैं। जिसे पानी में मिलाकर पीने से आपका शुगर लेवल हमेशा कंट्रोल में बना रहेगा।

Image

Chia Seeds for Diabetes Control

Photo : iStock

खराब खान पान और बिगड़ती लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज आज एक आम समस्या बनती जा रही है। जिससे निजात पाना बड़ा ही मुश्किल काम है। इससे निजात पाने के लिए डॉक्टर नियमित दवा का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। जो हमारे शुगर लेवल को कम करने में मदद करती है। हालांकि हमारे घर की रसोई में भी कुछ ऐसी चीजें मौजूद है, जो इस रोग का परमानेंट इलाज कर सकते हैं।

आज हम आपको एक ऐसे बीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पानी में घोलकर पीने से आपका शुगर लेवल काफी तेजी से कम हो सकता है। आइए जानते हैं क्या है वह बीज और कैसे किया जाता है इसका सेवन?

ब्लड शुगर के लिए चिया सीड्स का सेवन - Chia Seeds for blood Sugar Level

चिया सीड्स एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड है, इसलिए यह हमारे शुगर लेवल को कम करने का काम करता है। इसका जीआई केवल 4 होता है जो इसे लो ग्लाइसेमिक फूड बनाता है। यही कारण है कि यह शरीर में जाने के बाद धीरे-धीरे पचना शुरू होते हैं, जिससे हमारा ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में बना रहता है।

चिया सीड्स में पोषक तत्व

चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, मैग्निशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपको टाइप-2 डायबिटीज के खतरे से बचाने का काम करते हैं। इसके साथ ही शरीर की अंदरूनी सूजन को कम करने में चिया सीड्स काफी मदद करते हैं।

चिया सीड्स का कैसे करें सेवन?

  1. चिया सीड्स का इस्तेमाल डायबिटीज के लिए करते समय आपको 1 लीटर पानी में 1 बड़ा चम्मच चिया सीड्स और कुछ नींबू के टुकड़े काटकर मिला दें। इस पानी को 2-3 घंटे रखने के बाद इसे दिन भर पीने के लिए इस्तेमाल करें।
  2. इसके अलावा आप चिया सीड्स का सेवन फल, सब्जियों के सलाद में मिलाकर या स्मूदी और ड्रिंक आदि में मिलाकर कर सकते हैं। यह दोनों ही तरह से इस्तेमाल करने पर आपके शुगर लेवल को काफी तेजी से कंट्रोल कर सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article