हेल्थ

शरीर के लिए क्यों जरूरी है 8 घंटे की नींद? जानें कम नींद के कारण किन 5 बीमारियों का बढ़ता है खतरा

Disadvantage of Lack of Sleep : शरीर को हेल्दी रखने के लिए भरपूर नींद लेनी चाहिए, ऐसा आपने जरूर सुना होगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि नींद लेना हमारी सेहत के लिए क्यों जरूरी होता है। इसके साथ ही जानें कम नींद लेने से स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान।

Image

Disadvantage of lack of sleep

Photo : iStock

हेल्दी रहने के लिए आपको 6-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। ऐसा आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो एक व्यस्क मनुष्य के लिए कम से 8 घंटे की नींद जरूरी होता है। यह नींद का क्रम न केवल आपकी मेंटल बल्कि फिजिकल हेल्थ को भी दुरुस्त रखता है। रात में नींद पूरी न होने पर इसका असर हमारे अगले दिन पर देखने को मिलता है। इसके चलते कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम भी बढ़ जाती हैं।

नींद की कमी के चलते मोटापा, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी हेल्थ प्रॉब्लम काफी बढ़ जाती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स हमें 8 घंटे सोने की सलाह क्यों देते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि 8 घंटे की नींद लेना शरीर के लिए क्यों जरूरी होता है। इसके साथ ही जानिए नींद कम लेने से होने वाले नुकसान..

क्यों जरूरी है 8 घंटे की नींद

नींद शरीर के लिए जरूरी प्रोसेस है,वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो एक व्यस्क मनुष्य के लिए कम से 8 घंटे की नींद जरूरी होता है। यह नींद का क्रम न केवल आपकी मेंटल बल्कि फिजिकल हेल्थ को भी दुरुस्त रखता है। रात में नींद पूरी न होने पर इसका असर हमारे अगले दिन पर देखने को मिलता है। इसके विपरीत जब हम रात में 8 घंटे की नींद लेते हैं जो हमारा शरीर खुद को रिपेयर करने का काम करता है। वहीं जब हमारा दिमाग नींद के दौरान शांत होता है, तो हमारी सोचने की क्षमता बढ़ जाती है। ऐसे में यदि आप फिजिकल और मेंटल हेल्थ को दुरुस्त करना चाहते हैं, तो आपको 8 घंटे कम से कम नींद लेनी चाहिए।

कम नींद लेने के नुकसान - Disadvantage of Loss of Sleep

  1. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो नींद की कमी के चलते स्ट्रोक का खतरा 4 गुना तक बढ़ जाता है।
  2. डायबिटीज जैसी बीमारी का खतरा भी नींद की कमी के चलते काफी बढ़ जाता है।
  3. कई शोध में यह बात साबित हुई है कि नींद की कमी कैंसर के खतरे को भी बढ़ा सकती है।
  4. नींद की कमी हमारी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डालती है, जिससे आपकी प्रोडक्टिविटी प्रभावित होती है।
  5. नींद की कमी के कारण मोटापा भी बढ़ जाता है, क्योंकि जागते हुए व्यक्ति ओवरईटिंग करता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article