हेल्थ

Shoulder Pain: कंधे में दर्द की समस्या से हैं परेशान, तो इन उपायों से पाएं राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2023, 08:31 PM IST

Shoulder Pain: कंधे में दर्द की परेशानी होना काफी सामान्य है। कई बार लंबे समय तक एक ही पोजिशन में काम करने की वजह से कंधे में दर्द हो सकता है। वहीं, इसके पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। ऐसे में इन कारणों को जानकर आप दर्द की समस्या को कम कर सकते है। आइए जानते हैं कंधे में दर्द के पीछे की क्या है वजह और कम करने के उपाय

Image

कंधों में दर्द का कारण और कम करने के उपाय

KEY HIGHLIGHTS
  • कंधे में दर्द होने पर रोजाना करें एक्सरसाइज
  • कंधे में दर्द की परेशानी का कारण हो सकता है पोषक तत्वों की कमी
  • जरूरत से अधिक काम करने वालों को भी हो सकता है कंधे में दर्द

Shoulder Pain : बढ़ती उम्र के साथ शरीर के अलग-अलग अंगों में दर्द की परेशानी होना काफी सामान्य है। कई बार लोगों को खेलकूद की वजह से भी शरीर में दर्द होता है। दर्द की परेशानी शरीर के कई अंगों में हो सकती है। इसमें कंधें में दर्द भी शामिल है। कंधे में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार खेल-कूद की वजह से या फिर शरीर को लंबे समय तक स्थित रखने की वजह से कंधे में दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा कंधे में दर्द की परेशानी कई अन्य कारणों से हो सकती है। आइए जानते हैं इन कारणों के बारे में-

कंधे के दर्द के पीछे हो सकते हैं ये कारण

कंधे में दर्द की परेशानी कई कारणों से हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं इन प्रमुख कारणों के बारे में-

पोषक तत्वों की कमी

कंधों में दर्द की समस्या न सिर्फ एक ही पोजिशन में बैठने की वजह से हो सकती है, बल्कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी आपको कंधों में दर्द की समस्या हो सकती है। इन पोषक तत्वों में कैल्शियम, जिंक, मैग्निशियम, ओमेगा ३ फैटी एसिड इत्यादि शामिल है। अगर आपके शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी है, तो आपको दर्द की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में आपने आहार में संतुलित डाइट को शामिल करें।

जरूरत से अधिक काम करना

कंधों में दर्द की परेशानी अत्यधिक शारीरिक एक्टिविटी के कारण भी हो सकता है। अगर आप काफी भारी सामान अपने कंधों पर उठाते हैं या फिर लंबे समय तक काम कर रहे हैं तो इस स्थिति में आपके कंधे में दर्द हो सकता है। ऐसे में काम के दौरान समय-समय पर आराम करें। ताकि कंधे में दर्द की समस्या न हो।

गलत मुद्रा में रहना

कंधे में दर्द की परेशावनी गलत मुद्रा में बैठने, लेटने और खड़े की वजह से भी हो सकती है। इसकी वजह से कई बार कंधों के आसपास की नसें दब जाती हैं, जिसकी वजह से दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

कंधे में दर्द को कम करने के उपाय

  • कंधे में दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए नियमित रूप से योगासन करें।
  • कंधे में दर्द को कम करने के लिए आप तेल से मालिश भी कर सकते हैं। इससे काफी हद तक दर्द को कम किया जा सकता है।
  • कंधे में दर्द होने पर पोषक तत्वों से भरपूर आहार को अपने डाइट में शामिल करें।
  • खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करें।
कंधे में दर्द की परेशानी को कम करने के लिए आप इन उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article