हेल्थ

Cancer Symptoms: मुंह में दिखने वाले इन 5 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, शरीर में बढ़ रहे कैंसर का हो सकता है संकेत

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Mar 27, 2023, 04:22 PM IST

Oral Cancer: Causes, Symptoms & Treatment: मुंह की किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें। ऐसा माना जाता है कि मुंह के अंदर या बाहर दिखने वाले कुछ लक्षण शरीर के अंदर किसी गंभीर बीमारी के पनपने का संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

Image

Mouth Cancer: माउथ कैंसर की शुरुआत क्या है?

Photo : iStock

Mouth Cancer Symptoms in Hindi: लोग अक्सर मानते हैं कि ओरल हेल्थ केवल दांत को ही स्वच्छ रखने तक ही सीमित है। लेकिन इसके बारे में कम ही लोगों को पता है कि ओरल हेल्थ आपके स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ प्रमुख मसला है। मुंह कई बीमारियों के बारे में हमें अवगत करा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि सांसों की दुर्गंध, मसूड़ों से खून आना, कमजोर दांत न केवल मुंह के रोग हैं बल्कि कई अन्य घातक बीमारियों के लक्षण भी हो सकते हैं।

किसी भी तरह की मुंह की समस्या को सिर्फ मुंह की समस्या समझने की गलती न करें क्योंकि यह शरीर में विकसित हो रही किसी गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकती है, जिसकी समय पर पहचान और इलाज जरूरी है। हम आपको मुंह के कुछ ऐसे मामूली विकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी गंभीर संक्रमण का लक्षण (Oral Cancer Symptoms) हो सकते हैं और किसी बड़ी बीमारी की पहचान करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

मसूड़ों से खून आना

हार्वर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पाया है कि मसूड़े की बीमारी के रोगियों को दिल का दौरा या स्ट्रोक होने की संभावना दो से तीन गुना अधिक होती है। ब्रश करते समय मसूड़ों से खून आना या पीला पड़ना मसूड़ों की बीमारी का संकेत हो सकता है। इससे अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

इन इन कारणों से बहता है मसूड़ों से खून

यह सूजन के कारण हो सकता है जो ब्लड वेसेल्स को सख्त कर सकता है और हृदय रोग के जोखिम को बढ़ा सकता है। मसूड़ों में सूजन या खून आना भी विटामिन की कमी का संकेत हो सकता है। मल्टीविटामिन और ओमेगा-3 फिश ऑयल लेने से पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है।

जीभ का सफेद दिखना

हर किसी की जीभ थोड़ी बहुत सफ़ेद दिखाई पड़ती है, लेकिन जीभ पर सफेदी की एक मोती परत दिखाई देना किसी संक्रमण या बीमारी का संकेत हो सकता है। यदि कोई असामान्य धब्बे दिखाई पड़ते हैं तो यह कैंसर (Mouth Cancer Symptoms) के लक्षण हो सकते हैं। यदि ऐसा कुछ नजर आता है तो अपने चिकित्सक से परामर्श केन और जांच कराएं। यह ओरल लाइकेन प्लेनस या ओरल थ्रश की समस्या भी हो सकती है। यह एसटीआई सिफलिस का भी संकेत हो सकता है जिसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए और तुरंत इलाज किया जाना चाहिए।

मुंह के छाले

मुंह के छाले आमतौर पर कोई विशेष नुकसान नहीं पहुंचाते हैं; साथ ही कुछ ही दिनों में ठीक भी हो जाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मुंह में छाले हार्मोनल परिवर्तन, बी विटामिन, जिंक और आयरन की कमी के कारण पैदा हो सकते हैं। इसके अलावा यह कुछ बीमारियों के संकेत भी हो सकते हैं; जैसे हाथ, पैर और मुंह की बीमारी, ओरल लाइकेन प्लेनस (Oral Lichen Planus), क्रोहन रोग और सीलिएक रोग जैसी स्थितियों या एचआईवी या ल्यूपस जैसी बीमारियों के कारण हो सकते हैं।

बदबूदार सांस

सांसों की बदबू, मसूड़ों की बीमारी का संकेत हो सकती है। सांसों की दुर्गंध नाक, साइनस या गले की सूजन के कारण भी हो सकती है। कुछ कैंसर जैसे रोग और मेटाबॉलिज्म संबंधी विकार जैसी स्थितियां भी सांसों की दुर्गंध का कारण बन सकती हैं। पेट में एसिड रिफ्लक्स भी सांसों की बदबू से जुड़ा होता है।

कोने की दरारें

फटे होंठ आयरन, जिंक या बी विटामिन की कमी का संकेत हो सकते हैं। ये दरारें आपके पाचन तंत्र की समस्या का संकेत भी दे सकती हैं। सीलिएक रोग, क्रोहन या अल्सरेटिव कोलाइटिस (Ulcerative Colitis) जैसी कुछ बीमारियां भी इसका कारण हो सकती हैं। अपने आहार में विटामिन की मात्रा बढ़ाकर कोने की दरारों को ठीक किया जा सकता है। ये लक्षण किसी भी हानिरहित या गंभीर कारण से हो सकते हैं, इसलिए जांच करवाना बहुत जरूरी है।

प्रणव मिश्र
प्रणव मिश्रauthor

मीडिया में पिछले 5 वर्षों से कार्यरत हैं। इस दौरान इन्होंने मुख्य रूप से टीवी प्रोग्राम के लिए रिसर्च, रिपोर्टिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए काम किया है। इससे पहले जनसत्ता, लोकसभा टीवी/संसद टीवी, पेबेल मीडिया नेटवर्क, टाइम 8, डीडी न्यूज़ के लिए काम कर चुके हैं। इस समय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पेशल करेस्पोंडेंट के पद पर कार्यरत हैं।

और पढ़ें
End of Article