हेल्थ

क्या नवरात्रि व्रत में अदरक वाली चाय पी सकते हैं? ये फायदेमंद है या नुकसानदेह - जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Can We Drink Ginger Tea In Navratri Fast: अदरक वाली चाय व्रत में पीनी चाहिए या नहीं, इसको लेकर लोग काफी असमंजस में रहते हैं। कुछ लोग व्रत खंडित होने के डर से इसका सेवन करने से बचते हैं। व्रत के दौरान अदरक वाली चाय कितनी सुरक्षित है और इसे पीने से व्रत खंडित हो सकता है या नहीं, इस लेख में जानें।

Image

Ginger Tea Is Safe Or Not During Fast

Can We Drink Ginger Tea In Navratri Fast: नवरात्रि व्रत में खानपान को लेकर बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अगर गलती से भी कुछ गलत फूड खा सकते हैं, तो इससे आपका व्रत खंडित हो सकता है। व्रत के दौरान आमतौर पर सिर्फ फलाहारी आहार लेने की सलाह दी जाती है। साथ ही, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए दिनभर पानी पीना भी बहुत आवश्यक होता है। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि लोग व्रत के दौरान बीच-बीच में स्नैक्स के अदरक वाली चाय का सेवन भी करते हैं। बहुत से लोग इसको लेकर यह सवाल पूछते हैं कि क्या व्रत के दौरान अदरक वाली चाय पीने से व्रत खंडित हो सकता है? साथ ही, क्या व्रत के दौरान इसका सेवन सुरक्षित है? इस विषय पर बेहद जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम जानें अदरक वाली चाय पीनी चाहिए या नहीं।

क्या व्रत के दौरान अदरक वाली चाय पीने से व्रत खंडित हो सकता है - Can Ginger Tea Break Navratri Fast

जहां तक व्रत खंडित होने की बात है, तो अदरक वाली चाय पीने से ऐसा नहीं होता है। सभी लोग व्रत के दौरान अदरक वाली चाय का सेवन करते हैं। लेकिन चाय में अदरक के अलावा अन्य ऐसी कोई भी चीज शामिल न करें, जिसका सेवन व्रत में करने से सख्त मना है। अदरक को व्रत के दौरान सेफ माना जाता है।

व्रत के दौरान अदरक वाली चाय फायदेमंद है या नुकसानदेह - Ginger Tea Is Safe Or Not During Fast?

व्रत के दौरान अगर आप अदरक वाली चाय पीते हैं, तो इसमें कोई परेशानी वाली बात नहीं है। लेकिन अगर आप बहुत लंबे समय से खाली पेट हैं या सुबह पूजा करने के बाद दूध वाली अदरक की चाय पीते हैं, तो इससे पेट में गैस बन सकती है। खाली पेट इसे पीने से सीने में जलन, अपच, ब्लोटिंग, उल्टी आने जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। हालांकि, अगर आप पहले फलाहार लेने के बाद बाद के किसी समय में दूध वाली अदरक की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे आपको पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं। हालांकि, दिन में 1-2 कप से ज्यादा न पिएं।

लेकिन बात करें अगर अदरक वाली हर्बल चाय की, तो इसका सेवन आप कभी भी कर सकते हैं। यह आपको व्रत के दौरान हाइड्रेट रखती है और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसका सेवन आप खाली पेट भी कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article