हेल्थ

उम्र 44 लुक 24, शाहिद कपूर का फिटनेस मंत्रा, बस फॉलो करो ये टिप और बन जाओ यंग आइकन

Bollywood Fitness Secrets: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपने लुक्स को लेकर भी काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। 44 साल की उम्र में भी शाहिद 24 साल के दिखते हैं इसका सीक्रेट उन्होंने खुद बताया था। शाहिद की बात मानकर और डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके आप भी खुदको यंग आइकन बना सकते हैं।

Image

Shahid Kapoor (image credit-instagram)

Shahid Kapoor Fitness Tips: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर को यूथ आइकन कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। 44 साल के शाहिद को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है। 44 साल के शाहिद 24 साल के युवा की तरह ही नजर आते हैं जिनका फिटनेस मंत्रा उन्होंने खुद शेयर किया था। शाहिद ने रणवीर अल्लाहबादिया के यूट्यूब चैनल पर पॉडकास्ट के दौरान बताया था कि वो इतने फिट और यंग कैसे दिखते हैं। शाहिद से जब उनके लुक्स को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने डिटेल में खाने से लेकर नींद को लेकर बताया।

शाहिद कपूर ने बताया की वो शाकाहारी हैं और शराब आदि किसी भी नशीली चीज का सेवन नहीं करते हैं। पिछले कुछ सालों से उन्होंने सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाया है। नींद को लेकर भी वो पूरी तरह से डिसिप्लिन में रहना पसंद करते हैं।

शाहिद ने बताया कि वो सुबह जल्दी उठना पसंद करते हैं। उठने के साथ ही व्यायाम और मेडिटेशन उनकी दिनचर्या में शामिल है जो उन्हें यंग दिखने में मदद करती है। शाहिद ने कहा कि वो अपने बच्चों के साथ समय बिताना भी काफी पसंद करते हैं।

शाहिद ने कहा, 'बच्चों के साथ समय बिताकर काफी पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। बच्चों के साथ समय बिताना अंदर से अच्छा महसूस करने में मदद करता है। मैं किसी भी प्रकार का केमिकल प्रोडक्ट्स अपनी डाइट में इस्तेमाल नहीं करता। ज्यादातर वीगन फूड्स का ही इस्तेमाल करता हूं।'

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article