करीना कपूर की फिटनेस देखकर हर कोई सोचता है कि आखिर ये इतना फिट कैसे रहती हैं। न डाइटिंग का दिखावा, न फैंसी चीजें फिर भी हमेशा स्लिम और हेल्दी। हाल ही में उनकी डायटीशियन रुजुता दिवेकर ने एक इंटरव्यू में बताया कि करीना क्या खाती हैं। आइए जानते हैं करीना के डेली डाइट रूटीन का पूरा राज। (Pic:Instagram - Kareena Kapoor / Rujuta Diwekar
करीना की हेल्दी लाइफ का पहला स्टेप है उठते ही सूखे मेवे खाना। जैसे बादाम, किशमिश या अंजीर। इससे पेट साफ रहता है और मेटाबॉलिज्म एक्टिव हो जाता है। (Pic:Instagram - Kareena Kapoor)
करीना सुबह का नाश्ता मिस नहीं करतीं। कभी पराठा, कभी पोहा जो भी हो, खाना देसी और पेट भरने वाला होता है। इससे उन्हें दिनभर की एनर्जी मिलती है। (Pic:Instagram - Kareena Kapoor)
दोपहर के खाने में करीना दाल-चावल ही खाती हैं। न कोई तामझाम, न डाइटिंग का ड्रामा। यही सिंपल खाना उन्हें पिछले 18 साल से फिट रखे हुए है। (Pic:Instagram - Kareena Kapoor)
शाम को कभी-कभी वो चीज टोस्ट खा लेती हैं या फिर आम का मिल्कशेक, अगर मौसम हो। ये खाने में टेस्टी होता है और शरीर को भी फायदा पहुंचाता है। (Pic:Instagram - Kareena Kapoor)
रात को करीना हल्का खाना पसंद करती हैं। वो खिचड़ी खाती हैं, उसमें थोड़ा घी या पुलाव जैसा स्वाद भी रहता है। इससे नींद अच्छी आती है और पेट भी साफ रहता है। (Pic:Instagram - Kareena Kapoor)
सेट पर भी करीना वही सादा खाना खाती हैं जैसे दाल-चावल। डायटीशियन रुजुता के मुताबिक, वो शूटिंग के दौरान भी अपने खाने से कोई समझौता नहीं करतीं। (Pic:Instagram - Kareena Kapoor)
प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। (Pic:Instagram - Kareena Kapoor)