Best Time To Do Yoga Morning Evening Or Night In Hindi: हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग सिर्फ एक एक्सरसाइज नहीं, बल्कि हमारी लाइफस्टाइल को हेल्दी और बैलेंस रखने का तरीका है। लेकिन योग करने का पूरा फायदा सिर्फ तब मिलता है जब आप सही समय पर इसका अभ्यास करते हैं। अक्सर एक सवाल सबके मन में आता है, योग करने का सबसे अच्छा समय कौन-सा है? सुबह या शाम? कोई कहता है सुबह जल्दी उठकर योग करना चाहिए, तो कोई शाम को रिलैक्स करने के लिए योग करता है। अब ये कन्फ्यूजन दूर करना जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि योग का बेस्ट टाइम क्या है और आप अपने डेली रूटीन के हिसाब से योग कब करें तो ज्यादा फायदा होगा।
सुबह का समय क्यों माना जाता है सबसे बेस्ट
सुबह का वक्त वैसे भी सबसे शांत और ताजगी भरा होता है। जब नींद से उठते हैं तो शरीर पूरी तरह से फ्रेश रहता है और दिमाग भी क्लियर होता है। ऐसे में अगर योग किया जाए तो पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। सांसों पर ध्यान देना, स्ट्रेचिंग करना और ध्यान लगाना ये सब सुबह करना शरीर और मन दोनों को एक्टिव कर देता है। इसलिए जो लोग दिन की अच्छी शुरुआत चाहते हैं, उनके लिए सुबह योग करना बेस्ट माना जाता है।
शाम को योग करने से भी मिलते हैं खास फायदे
अगर आप सुबह जल्दी नहीं उठ सकते या ऑफिस-स्कूल की भागदौड़ में समय नहीं मिलता, तो शाम का समय भी बेकार नहीं है। दिनभर की थकान के बाद अगर आप हल्का-फुल्का योग करते हैं, तो तनाव कम होता है और नींद भी अच्छी आती है। खासकर जिनका काम बैठकर करने वाला है, उनके लिए शाम का योग शरीर की जकड़न दूर करने में मदद करता है। यानी शाम का योग भी फायदेमंद है, बस उसे सही तरीके से किया जाए।
खाली पेट करना चाहिए योग
चाहे आप सुबह करें या शाम, योग हमेशा खाली पेट करना चाहिए। खाने के बाद योग करने से पेट भारी लगता है और फोकस नहीं बनता। इसलिए अगर शाम को योग करना है, तो कम से कम दो घंटे पहले कुछ खा लेना चाहिए। खाली पेट योग करने से शरीर हल्का लगता है और मूवमेंट्स अच्छे से होते हैं।
दिनचर्या के हिसाब से तय करें योग का टाइम
हर किसी की दिनचर्या अलग होती है। किसी के लिए सुबह 6 बजे उठना आसान है, तो किसी के लिए वो बहुत मुश्किल। इसलिए बेस्ट टाइम वो है जो आप रोज फॉलो कर सकें। योग में सबसे जरूरी है कंसिस्टेंसी यानी रोज करना। आप अगर रोज शाम को आराम से समय निकाल पाते हैं, तो वही आपका सही समय है। बस मन लगाकर और नियम से करें।
इस योग दिवस से बनाएं नई शुरुआत
अगर आप अब तक योग की शुरुआत नहीं कर पाए हैं, तो अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 एक शानदार मौका है। इस दिन खुद से एक छोटा सा वादा करें कि हर दिन 20-30 मिनट योग जरूर करेंगे। सुबह करें या शाम, बस सही तरीके से और नियमित रूप से करें। कुछ ही दिनों में आप फर्क महसूस करेंगे शरीर हल्का लगेगा, मन शांत रहेगा और लाइफ में पॉजिटिव एनर्जी आएगी।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
