हेल्थ

खराब पाचन की वजह से हो रहे हैं परेशान, किचन के इन 4 मसालों सेपाचन तंत्र को बनाए मजबूत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2023, 11:49 PM IST

Spices for Gut Health : पाचन शक्ति को मजबूत बनाए रखने के लिए किचन में रखे मसाले काफी कारगर हो सकते हैं। इन मसालों से न सिर्फ आप पाचन संबंधी परेशानियां दूर कर सकते हैं, बल्कि बढ़ते वजन को भी कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं पाचन शक्ति को बढ़ावा देने वाले हेल्दी मसाले-

Image

पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए इस्तेमाल करें ये 4 मसाले

KEY HIGHLIGHTS
  • पाचन को मजबूती प्रदान करे सौंफ
  • अजवाइन खानेसे गैस, एसिडिटी की परेशानी होगी दूर
  • दालीचीनी गट हेल्थ के लिए है बेस्ट

Spices for Gut Health : खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इन परेशानियों में पाचन तंत्र यानी डाइजेस्टिव सिस्टम का खराब होना भी शामिल है। पाचन तंत्र खराब होने पर आपको अपच, गैस की परेशानी, एसिडीटी, कब्ज इत्यादि से जूझना पड़ सकता है। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पाचन तंत्र को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखना बहुत ही जरूरी है। पाचन को मजबूत बनाए रखने के लिए आप किचन में रखे मसाजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे खास मसालों के बारे में बताएंगे, जिससे आपका पाचन दुरुस्त हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ हेल्दी मसालों के बारे में-

पाचन की समस्या दूर करे ये मसाले

अजवाइन

पाचन या फिर पेट की समस्या में सबसे पहले अजवाइन का नाम आता है। अजवाइन के सेवन से आप अपनी पाचन शक्ति को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए रोजाना खाने में अजवाइन को शामिल करें। इसके साथ-साथ अगर आपको पेट दर्द, पेट में गैस या फिर अपच की परेशानी है अजवाइन को पानी में उबालकर भी पी सकते हैं। इससे अधिक लाभ होगा।

दालचीनी

पाचन शक्ति को बेहतर करने के लिए दालचीनी भी काफी कारगर मसालों में से एक है। यह न सिर्फ आपका पाचन दुरुस्त कर सकता है, बल्कि इसकी मदद से आप अपने बढ़ते मोटापे को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा डालकर इसे अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसका सेवन करें। इससे पाचन दुरुस्त हो सकता है।

हल्दी है असरदार

पाचन शक्ति को मजबूत बनाए रखने के लिए हल्दी भी प्रभावी माना जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आपके गट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। पाचन शक्ति की मजबूती के लिए रोजाना हल्दी की चाय का सेवन करें।

सौंफ

पाचन की परेशानियों को दूर करने के लिए सौंफ का प्रयोग करें। सौंफ का इस्तेमाल पाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा कई लोग माउथ फ्रेशनर के रूप में भी इसका सेवन करते हैं। रोजाना सौंफ और मिश्री खाने से आप पाचन संबंधी परेशानियों से दूर रह सकते हैं।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article