हेल्थ

नाखूनों में फंगल इन्फेक्शन को नहीं करें इग्नोर, इन घरेलू उपायों से चुटकियों में करें दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 08:24 PM IST

Nail Infection Remedies: नाखूनों में अगर फंगल इन्फेक्शन की परेशानी बढ़ रही है तो यह आपकी स्किन को भी प्रभावित कर सकती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए फंगल इन्फेक्शन को दूर करना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं नाखूनों से फंगल इन्फेक्शन की समस्या को दूर करने के आसान से उपायों के बारे में।

Image

नाखूनों से फंगल इन्फेक्शन कैसे करें दूर?

KEY HIGHLIGHTS
  • नारियल तेल से करें फंगल इन्फेक्शन की परेशानी दूर
  • सिरका नाखूनों के फंगल इन्फेक्शन से दिला सकता है छुटकारा
  • फंगल इन्फेक्शन की समस्या दूर करे एलोवेरा जेल

Nail Infection Remedies: चेहरे और स्किन की तरह हाथ-पैरों के नाखूनों की सफाई भी जरूरी होती है। अगर नाखून गंदे हो तो यह आपको दूसरों के सामने शर्मिंदा कर सकते हैं। इसलिए नाखून को साफ रखना बहुत ही जरूरी है। कुछ स्थितियों में नाखूनों में फंगल इन्फेक्शन होने लगता है। इसका कारण नाखूनों की सही देखभाल न करना और पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। नाखूनों में फंगल इन्फेक्शन की परेशानी बढ़ने पर स्किन भी खराब हो सकते हैं। इसलिए नाखून के बढ़ते फंगल इन्फेक्शन को रोकना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं नाखूनों से कैसे फंगल इन्फेक्शन की परेशानी को दूर करें?

नाखूनों से फंगल इन्फेक्शन की परेशानी कैसे दूर करें?

नाखूनों से फंगल इन्फेक्शन की परेशानी को दूर करने के लिए आप कुछ आसान से घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार उपायों के बारे में-

नारियल तेल का करें इस्तेमाल

नाखूनों से फंगल इन्फेक्शन की परेशानी को दूर करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करें। नारियल तेल में एंटी-फंगल गुण पाया जाता है, जो इन्फेक्शन को दूर कर सकता है। इसके लिए 1 चम्मच नारियल तेल में थोड़ी सी हल्दी को मिक्स करें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने नाखूनों पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से नाखूनों को साफ कर लें। हल्‍दी में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण फंगस इन्फेक्शन की समस्या को दूर कर सकता है।

एलोवेरा जेल है फायदेमंद

नाखूनों से फंगल इन्फेक्शन की परेशानी को कम करने के लिए एलोवेरा जेल का प्रयोग करें। एलोवेरा जेल में एंटीफंगल गुण होते हैं, जो नाखूनों से फंगस की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकते हैं। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल लें। इसे अपने नाखूनों पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। इसके बाद सुबह गुनगुने पानी से पैरों को धो लें। इससे फंगस की परेशानी दूर हो सकती है।

सिरका का करें प्रयोग

नेल फंगल इन्फेक्शन की परेशानी को कम करने के लिए आप सिरका का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 1 कप सिरका लें। इससे 1 बाल्टी पानी में मिक्स करें। इसके बाद इसमें अपने पैरों को 20 मिनट के लिए डुबोकर छोड़ दें। बाद में अपने पैरों को निकालकर अच्छी तरह से पोछ लें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article