हेल्थ

रात में बदलते रहते हैं मगर नहीं आती नींद तो ट्राई करें ये स्लीपिंग पोजीशन- झट से लगेगी आंख

Best Sleeping Positions For Good Sleep: अच्छी नींद और जल्दी सोने के लिए यह बहुत आवश्यक है कि आप बिस्तर पर सही पोजीशन में लेटें। यह आपके मानसिक तनाव को कम करने और शरीर को रिलैक्स करने में मदद करता है। ऐसी कई स्लीपिंग पोजीशन हैं, जिन्हें अगर आप ट्राई करें तो नींद न आने की समस्या से जल्द छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Best Sleeping Positions For Good Sleep

Best Sleeping Positions For Good Sleep: बहुत से लोगों के साथ यह अक्सर देखने को मिलता है कि वे रात में सिर्फ करवटें बदलते रहते हैं। उन्हें देर रात तक नींद नहीं आती है। वे सोने की कोशिश तो बहुत करते हैं, लेकिन उनकी आंख नहीं लगती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। अनिद्रा की समस्या, बहुत अधिक थकान, तनाव और डिप्रेशन जैसी कुछ मानसिक स्थतियां भी इसमें योगदान दे सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, आप किस पोजीशन में सोते हैं, यह भी आपकी नींद को प्रभावित कर सकता है। अच्छी नींद और जल्दी सोने के लिए यह बहुत आवश्यक है कि आप बिस्तर पर सही पोजीशन में लेटें। यह आपके मानसिक तनाव को कम करने और शरीर को रिलैक्स करने में मदद करता है। अच्छी बात यह है कि ऐसी कई स्लीपिंग पोजीशन हैं, जिन्हें अगर आप ट्राई करें तो नींद न आने की समस्या से जल्द छुटकारा पा सकते हैं। अब सवाल यह उठता है कि रात में अगर नींद न आए तो कौन सी पोजीशन में लेटना चाहिए? अगर आपको भी रात में नींद न आने की समस्या रहती है, तो यहां हम आपको जल्द सोने के लिए बेस्ट स्लीपिंग पोजीशन बता रहे हैं।

जल्दी सोने के लिए बेस्ट स्लीपिंग पोजीशन - Best Sleeping Positions In Hindi

उल्टा होकर सोना

इस स्थिति में आपकी स्लीप एपनिया और खर्राटे आदि की समस्या परेशान नहीं करती है। इसकी वजह से रात में आपकी नींद बार-बार प्रभावित नहीं होती है।

पीठ के बल सोएं

पीठ के बल सीधा होकर सोना शरीर को रिलैक्स करने में सबसे अधिक प्रभावी है। इस मुद्रा में आप सबसे अधिक आरामदायक स्थिति में होते हैं, जिससे आपको नींद जल्दी आती है।

फीटल पोजीशन

इस मुद्रा में हम व्यक्ति की पोजीशन सोते समय ऐसी हो जाती है, जैसे कि गर्भ में पल रहे बच्चे की होती है। इसलिए इसे फीटल पोजीशन कहते हैं। इस स्थिति में आपको सोने में मदद मिलती है।

करवट लेकर सोना

जब आप बाईं और एक तरफ करवट लेकर सोते हैं, तो यह आपको यह आपको एक आरामदायक स्थिति में ले जाता है। इस पोजीशन में सोने से बेचैनी और खर्राटे की समस्या नहीं होती है। यह आपको नींद के दौरान बेचैनी और नींद न आने की समस्या से बचाती है।

अगर आपको भी रात में ठीक से नींद नहीं आती है, तो एक बार इन स्लीपिंग पोजीशन को ट्राई कर सकते हैं। ये आपकी जल्द सोने और एक अच्छी नींद लेने में मदद कर सकती हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article