Best Oils To Relieve Joint Pain In Hindi: जोड़ों में दर्द होना एक ऐसी समस्या है, जिसका सामना आए दिन लोग करते हैं। ऐसा आमतौर पर मांसपेशियों में जकड़न और हड्डियां कमजोर होने के कारण देखने को मिलता है। ऐसे में जब आप बहुत ज्यादा चल-फिर लेते हैं, बहुत ज्यादा शारीरिक रूप से एक्टिव रहते हैं या बहुत मेहनत वाला काम करते हैं, तो आपकी मांसपेशियां व जोड़ों में दर्द होने लगता है। आमतौर पर हम देखते हैं कि लोग जोड़ों में दर्द होने पर या तो पेन किलर जेल लगाते हैं या दर्द निवारक दवाएं लेते हैं। लेकिन दवाओं का अधिक सेवन सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। आपको बता दें कि जोड़ों की तेल से मालिश करके भी दर्द से तुरंत राहत पाई जा सकती है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि कुछ ऐसे तेल भी होते हैं, जो जोड़ों के दर्द को कम करने में बहुत प्रभावी होते हैं। अब सवाल यह उठता है कि जोड़ों के दर्द राहत पाने के लिए कौन से तेल से मालिश करनी चाहिए? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
जोड़ों के दर्द के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए- Oil To Relieve Joint Pain In Hindi
1. तिल का तेल
यह तेल तासीर में गर्म होता है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह जोड़ों की सूजन कम करने और जकड़न को दूर करने में मदद करता है। तिल का तेल गर्म करके मालिश करने से दर्द में बहुत आराम मिलता है।
2. सरसों और लहसुन का तेल
सरसों तेल में 1-2 लहसुन की कलियां डालकर गर्म करके जब इसे जोड़ों पर लगाते हैं, तो यह मांसपेशियों को गर्माहट प्रदान करता है। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो सूजन को दूर करने में मदद करते हैं। इस तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और जोड़ों की सूजन दूर होती है। इससे आपको दर्द से राहत पाने में मदद मिलती है।
3. अलसी का तेल
इस तेल से जब आप जोड़ों की मालिश करते हैं, तो इससे मांसपेशियों का तनाव कम होता है। यह जोड़ों व मांसपेशियों की जकड़न को कम करता है और दर्द से राहत दिलाता है। इसे गर्म करके जोड़ों की मालिश करने से बहुत लाभ मिलता है।
4. नारियल और कपूर का तेल
नारियल तेल में जब आप कपूर डालकर इसे गर्म करते हैं, तो इसमें कपूर के गुण भी आ जाते हैं। यह एक शक्तिशाली दर्दनाशक तेल है, जिसे जोड़ों पर लगाने से दर्द से तुरंत राहत मिल सकती है। यह सूजन कम करता है और दर्द से राहत देता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
