Benefits Of Bajra: सर्दियों का मौसम आते ही जहां लोगों को खाने के कई सारे ऑप्शन मिल जाते हैं। वहीं, कई तरह की बीमारियां भी घेर लेती हैं। ऐसे में घर के बड़े- बूढ़े भी सर्दी के मौसम में लोगों को बाजरे की रोटी खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि इससे कई सारी बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है। ठंड के मौसम में लोगों खांसी- जुकाम जैसी कई सारी दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में बाजरा खाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। बाजरे में मौजूद पोषक तत्वों की वजह से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। ये अनाज न सिर्फ लोगों की पाचन शक्ति ठीक करता है बल्कि ब्लड शुगर के लेवल को भी कंट्रोल करता है।
बाजरा का आटा खाने के फायदे
1. बाजरे में सोडियम, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये पाचन क्रिया को मजबूत करता है। इतना ही नहीं बाजरा पेट दर्द, गैस जैसी दिक्कतों को दूर करता है।
2.शायद ही आपको इस बात की जानकारी हो की बाजरा खाने से एनीमिया की परेशानी से भी राहत मिलती है। दरअसल, बाजरे में मौजूद आयरन खून की कमी को दूर करता है।

बाजरा के फायदे
3. प्रेग्नेंसी के दौरान भी अक्सर डॉक्टर महिलाओं को बाजरे की रोटी खाने की सलाह देते हैं। बाजरे की रोटी में मौजूद आयरन की वजह से खून की कमी को काफी हद तक दूर कर सकते हैं।
4. बाजरा छोटे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, बाजरे की रोटी काफी आसानी से पच जाती है तो इसे बच्चों को देना काफी फायदेमंद होता है।
5. बेहद कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि बाजरा खाने से वजन कम होता है। इसी के साथ इसके सेवन से शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है और आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
