हेल्थ

वेट लॉस के लिए रोज सुबह पिएं ये 5 हेल्दी जूस, बिना जिम जाए पिघल जाएगी शरीर की चर्बी, थुलथुला पेट भी होगा अंदर

healthy juice for weight loss: खानपान और लाइफस्टाइल के बदलाव के कारण आज वजन बढ़ने की समस्या से बहुत से लोग परेशान हैं। यदि आप ज्यादा मेहनत किए बिना अपने वजन को कम करना चाहते हैं। तो हम आपको 5 जूस बताने जा रहे हैं, जिन्हें रोज सुबह पीकर आप अपना वजन तेजी से कम कर सकते हैं।

Image

Healthy juice for weight loss

Photo : iStock

आज लाइफस्टाइल और खानपान के बदलाव के चलते वजन बढ़ने की समस्या बहुत से लोगों में देखी जा रही है। ये बढ़ा हुआ वजन हमारी सेहत के लिए कई तरह की समस्याएं भी लेकर आता है। वेट बढ़ने के कारण तनाव और अनिद्रा जैसी समस्याएं आज काफी आम होती जा रही हैं। हालांकि वजन को बढ़ाना जितना आसान काम है, उतना ही मुश्किल इसे कम करना भी है। जिसे कम करने के लिए लोग तरह तरह के उपाय करते हैं।

यदि आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो आज हम आपको ऐसे 5 हेल्दी जूस बताने जा रहे हैं, जिन्हें पीकर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं। यदि आप इन जूस का सेवन रोज सुबह कर लेते हैं, तो इससे आपको वजन कम करने में काफी मदद मिलेगी। आइए जानते हैं कौन से हैं वह जूस जो आपके शरीर में जमा चर्बी को पिघला सकते हैं।

वेट लॉस के लिए फायदेमंद जूस (Healthy Juice for Weight Loss)

1. लौकी का जूस

फाइबर से भरपूर लौकी हमारे वजन को कम करने में काफी मदद करती है। यदि आप रोजाना 1 गिलास लौकी का जूस नाश्ते में पीते हैं, तो इससे आपका वजन तेजी से कम होने लगता है। क्योंकि फाइबर से भरपूर लौकी आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देती है।

2. चुकंदर का जूस

खून बढ़ाने के लिए चुकंदर का जूस आपने अक्सर सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चुकंदर आपकी वेट लॉस जर्नी को भी आसान बनाता है। जी हां चुकंदर में फाइबर की मात्रा भरपूर पाई जाती है, जो इसे वेट लॉस में कारगर बनाती है। वजन कम करने के लिए आपको रोजाना 1 गिलास चुकंदर का जूस पीना चाहिए।

3. गाजर का जूस

फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर गाजर हमारे शरीर में जमा चर्बी को तेजी से खत्म करने का काम करती है। यदि आप रोज सुबह 1 गिलास गाजर का जूस पीते हैं, तो आपको वजन कम करने में काफी आसानी हो जाएगी।

4. अनार का जूस

भरपूर मात्रा में फाइबर, जिंक, पोटेशियम, आयरन और ओमेगा-6 जैसे पोषक तत्वों वाला अनार हमारे वेट को तेजी से कम करने में मदद करता है। यदि आप वेट लॉस जर्नी में हैं, तो आपको रोजाना 1 गिलास अनार का जूस पीना चाहिए।

5. तरबूज का जूस

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो तरबूज में लगभग 90% पानी होता है। इसके अलावा फाइबर की भी भरपूर मात्रा तरबूज में पाई जाती है। जो इसे वजन कम करने में काफी कारगर बनाते हैं। यह हमारी भूख को कंट्रोल करने के साथ-साथ हमारे वजन को कम करने में काफी मदद करता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article