हेल्थ

Figs and Milk Benefits: अंजीर वाले दूध से पुरुषों की बढ़ेगी दोगुनी ताकत, करें इस तरह सेवन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2023, 01:47 AM IST

Figs and Milk Benefits: अंजीर वाला दूध पीने से पुरुषों के शरीर की ताकत बढ़ती है। यह पुरुषों की कई परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इसका सेवन करने से पुरुषों में स्पर्म काउंट बेहतर हो सकता है। साथ ही हाई ब्लड प्रेशर जैसी परेशानियां भी दूर रहती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं पुरुषों के लिए अंजीर वाले दूध के क्या हैं फायदे?

Image

अंजीर वाला दूध पीने के फायदे

KEY HIGHLIGHTS
  • अंजीर वाले दूध से पुरुषों की स्पर्म काउंट हो सकते है बेहतर
  • ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार है अंजीर वाला दूध
  • अंजीर वाले दूध पीने से टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने में मिलती है मदद

Figs and Milk Benefits: अंजीर स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर में एनर्जी प्रदान कर सकता है। अंजीर मुख्य रूप से आयरन, कैल्शियम, विटामिन्स, प्रोटीन इत्यादि से भरपूर होता है। इसके साथ ही अंजीर में फाइबर होता है, जो आपकी पाचन प्रक्रिया को तेज करता है। अंजीर को दूध में मिलाकर खाने से आपके शरीर का ताकत दोगुनी बढ़ती है। खासतौर पर पुरुषों के लिए दूध वाला अंजीर खाना काफी फायदेमंद होता है। इससे पुरुषों की शारीरिक एनर्जी बढ़ती है। साथ ही कई समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं पुरुषों के लिए अंजीर और दूध के फायदे क्या हैं?

पुरुषों के लिए अंजीर वाला दूध के फायदे?

पुरुषों के लिए अंजीर वाला दूध काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से उन्हें कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

अंजीर वाला दूध पीने से पुरुषों में ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है। दरअसल, अंजीर में आयरन भरपूर रूप से होता है, जो आपके शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर कर सकता है। ऐसे में आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं, यह हार्ट डिजीज के खतरों को भी कम कर सकता है।

यूरिन संबंधी परेशानी करे दूर

अंजीर वाला दूध पीने से यूरिन संबंधी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। दरअसल, अंजीर में पोटेशियम की अधिकता होती है, जो पुरुषों में होने वाली मूत्र संबंधी समस्याओं को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इसके अलावा दूध वाले अंजीर का सेवन करने से शरीर की गंदगी भी कम हो सकती है।

टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने में मिलती है मदद

पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का काफी महत्व होता है। इस हार्मोन की मदद से ही पुरुषों का विकास बेहतर तरीके से हो सकता है। अंजीर वाला दूध पीने से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद जिंक पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर बढ़ावा दे सकते हैं। इसके साथ ही इससे पुरुषों की प्रजनन क्षमता भी बेहतर हो सकती है।

स्पर्म काउंट बढ़ाए

अंजीर वाला दूध एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो पुरुषों के स्पर्म काउंट में सुधार ला सकता है। लो स्पर्म काउंट की समस्या से जूझ रहे पुरुषों के लिए अंजीर वाला दूध फायदेमंद हो सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article