हेल्थ

अधिकतर महिलाओं में होती है आयरन की कमी, इन चीजों के सेवन से दूर हो सकती है समस्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2023, 11:32 PM IST

Iron deficiency in women: महिलाओं में एनीमिया की परेशानी काफी ज्यादा आम हो चुकी है। इस समस्या की वजह से शरीर में कई तरह की परेशानियां जैसे- चक्कर आना, सिरदर्द रहना इत्यादि से जूझना पड़ता है। एनीमिया की शिकायत को दूर करने के लिए आपको कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं इस बारे में-

Image

एनीमिया की परेशानी कैसे करें दूर

KEY HIGHLIGHTS
  • एनीमिया की शिकायत दूर करे विटामिन बी12 युक्त आहार
  • सीफूड्स से आयरन की कमी होगी दूर
  • सब्जियों के सेवन से आयरन की कमी हो सकती है दूर

Iron deficiency in women : एनीमिया एक ऐसी बीमारी है, जो शरीर में आयरन की कमी के कारण होती है। एनीमिया से ग्रसित मरीजों को काफी ज्यादा थकान, कमजोरी, सांस लेने में परेशानी, सिर दर्द, चक्कर आना जैसी परेशानी होती है। भारत में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में एनीमिया की परेशानी अधिक देखी गई है। ऐसे में महिलाओं को एनीमिया की परेशानियों को कम करने के लिए अपने सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं महिलाओं में एनीमिया की परेशानी को दूर करने के लिए क्या करें?

महिलाओं में एनीमिया की शिकायत दूर कैसे करें?

महिलाओं में एनीमिया की परेशानी को दूर करने के लिए उनके खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं एनीमिया की शिकायत दूर करने के लिए क्या खाएं?

सीफूड है आयरन से भरपूर

एनीमिया की शिकायत को दूर करने के लिए आपको सीफूड्स का सेवन करना चाहिए। सी फूड्स में फैटी एसिड भरपूर रूप से होता है। वहीं, इसमें विटामिन डी और आयरन की अधिकता होती है, जो आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। हालांकि, अगर आप नॉनवेज खाना पसंद नहीं करते हैं, तो अलसी का सेवन करें।

सब्जियां खाएं

महिलाओं में एनीमिया की परेशानी को दूर करने के लिए उन्हें हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। हरे पत्तेदार सब्जियों में आयरन की प्रचुरता होती है, जो आयरन की कमी को दूर कर सकता है। हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन आप सूप के रूप में भी कर सकते हैं। इससे काफी लाभ होगा।

विटामिन बी-12 करें शामिल

शरीर में एनीमिया की शिकायत को दूर करने के लिए महिलाओं को विटामिन बी12 से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए। विटामिन बी12 रेड ब्लड सेल्स को बनने में मददगार हो सकते हैं। अगर आप शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर करना चाहते हैं तो अपने आहार में मछली, बींस, ड्राईफ्रूट्स, अंडे इत्यादि को शामिल करें। इससे आपके शरीर में आयरन की कमी दूर हो सकती है।

महिलाओं में आयरन की कमी को दूर करने के लिए आप इन आहार का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article