हेल्थ

सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाएं खाएं ये फूड्स, नहीं होगी परेशानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2023, 09:14 PM IST

Diet During Pregnancy: सर्दियों में गर्भवती महिलाओं को अपना ध्यान रखने की जरूरत होती है, ताकि इस सीजन में होने वाले संक्रमण के खतरों को कम किया जा सके। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे आहार के बारे में बताएंगे, जो सर्दियों के दिनों में गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इन आहार के बारे में-

Image

सर्दियों में गर्भवती महिलाएं क्या खाएं?

KEY HIGHLIGHTS
  • सर्दियों में खाएं मेथी के पत्ते
  • प्रेग्नेंट महिलाओं को सर्दियों में खानी चाहिए फलियां
  • सर्दियों में दही का सेवन है फायदेमंद


Diet During Pregnancy: सर्दियों में गर्भवती महिलाओं को अपना खास ध्यान रखना होता है। दरअसल, इस सीजन में इम्यूनिटी कमजोर होने पर कई तरह के संक्रमण का खतरा रहता है। ऐसे में मां और बच्चे दोनों को नवुकसान हो सकता है। इस स्थिति में प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है, ताकि उनकी इम्यून पावर बूस्ट हो सके। सर्दियों में आपको ताजे फल, सब्जियों, अनाज इत्यादि का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं सर्दियों में गर्भवती महिलाएं क्या खाएं?

सर्दियों में गर्भवती महिलाएं क्या खाएं?

सर्दियों में अगर आप खुद को स्वस्थ रखना चाहती हैं, तो अपने आहार पर ध्यान दें। इसके लिए आप कई तरह के आहार अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ हेल्दी आहार के बारे में-

दही का करें सेवन

सर्दियों में अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं तो दही का सेवन करें। दही में भरपूर रूप से कैल्शियम होता है, जो भ्रूण के विकास के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही दही के सेवन से आपकी हड्डियों को भी मजबूती मिल सकती है। अगर आप सर्दियों में संक्रमण और बैक्टीरियल समस्याओं से दूर रहना चाहते हैं तो दही का सेवन जरूर करें।

फलियां है फायदेमंद

सर्दियों में गर्भवती महिलाओं को अपने आहार में फलियों को शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप अपने आहार में मसूर, मटर, बीन्स, सोयाबीन, मूंगफली, छोले जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं। इस तरह की फलियां फाइबर का काफी अच्छा स्त्रोत होती हैं। साथ ही इसमें फोलिक एसिड (बी9) भी होता है, जो भ्रूण के विकास के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है।

मेथी के पत्ते का करें सेवन

गर्भवती महिलाओं को सर्दियों में मेथी के पत्तों का सेवन करना चाहिए। मेथी के पत्तों का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। साथ ही यह भ्रूण की कोशिकाओं के लिए फायदेमंद है। इतना ही नहीं, मेथी के पत्तों का सेवन करने से शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर तरीके से हो सकता है, जो आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि आपके भ्रूण का विकास सही से हो तो मेथी के पत्तों को अपने आहार में जरूर शामिल करें।

सर्दियों में इन तीनों का सेवन गर्भवती महिला के लिए लाभकारी माना गया है, लेकिन अगर इन खाने की चीजों से एलर्जी है या इनके सेवन से परेशानी महसूस होती है तो ऐसी स्थिति में इनका सेवन ना करें और डॉक्टर से संपर्क करें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article