हेल्थ

Baby Massage Oils: बच्चों की मसाज के लिए बेस्ट हैं ये 5 तेल, अच्छी ग्रोथ में भी करते हैं मदद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2022, 06:58 PM IST

Best Baby Massage Oils in hindi: शिशुओं की अच्छी ग्रोथ के लिए मालिश जरूरी होती है। कई पेरेंट्स इसके लिए महंगे ब्रैंड्स की ओर दौड़ते हैं। लेकिन नेचुरल तेल से की गई मसाज बच्चों के लिए ज्यादा फायदेमंद रहती है। यहां देखें बच्चों की मसाज के लिए अच्छे तेल कौन से हैं।

Image

Baby Massage Oils: बच्चों की मसाज के लिए बेस्ट हैं ये 5 तेल, अच्छी ग्रोथ में भी करते हैं मदद

Best Baby Massage Oils in hindi: सभी मां-बाप के लिए उसके बच्चे की सेहत से ज्यादा जरूरी और कुछ नहीं होता। और अगर आप न्यू पेरेंट्स बने हैं, तो फिर ये बात आपसे बेहतर कौन समझेगा। यूं तो बेबी की अच्छी हेल्थ और ग्रोथ के लिए आप बहुत सी चीजें करते ही होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, उसमें से बच्चे की मालिश करना कितना जरूरी और फायदेमंद होता है। इससे न केवल आपके बेबी को रिलैक्सेशन मिलेगा बल्कि उसकी हड्डियां और मसल्स मजबूत होंगी।

मालिश करने से बेबी का विकास भी तेजी से होता है। आपने भी देखा होगा कि, बच्चे एक साल के होने से पहले ही क्रॉल करना या चलना सीख जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, मालिश के साथ साथ ये भी बेहद जरूरी है की आप कौन सा तेल इस्तेमाल कर रहे हैं। अब समस्या ये है कि, आप चाहते तो हैं कि आपके बेबी के लिए सब बेस्ट हो। लेकिन मार्केट में इतने सारे प्रोडक्ट्स हैं, तो इस बात का पता कैसे लगाए कि आपके लिए सबसे अच्छा क्या है। तो इसका जवाब होगा, सालों से इस्तेमाल किए जाने वाले प्राकृतिक ऑइल्स। जिनमें ऑर्गेनिक और पोषक से भरपूर तत्व होते हैं, जो आपके बेबी की ग्रोथ में बेस्ट रिजल्ट्स देंगे। ये रहे 5 बेस्ट बेबी मसाज ऑइल्स!

Best Natural Oils for Baby Massage

1. सरसों का तेल (Mustard Oil)

सालों से भारतीय घरों में छोटे बच्चों की मालिश के लिए सरसों के तेल को ही बेस्ट माना जाता है। इसके इस्तेमाल से शिशु की हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही ये बच्चे के शरीर को गर्मी भी देता है। जैसा कि आपको पता ही होगा कि, छोटे बच्चों को निमोनिया जैसी बीमारियों का खतरा अधिक होता है। तो ऐसे में सरसों के तेल की मसाज करने से शिशु सर्दी और वायरल इंफेक्शन जैसी समस्याओं से भी दूर रहता है।

मस्टर्ड ऑइल का इस्तेमाल खासतौर से सर्दियों के मौसम में करना चाहिए। क्योंकि जब बाहर का तापमान एकदम से गिरता है, तो बच्चे के बीमार होने की संभावना अधिक होती है। इसी के साथ सरसो के तेल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। जो शिशु की त्वचा को इंफेक्शन से बचाते हैं।

2. बादाम का तेल (Almond Oil)

शिशु के पूरे शरीर की मालिश के लिए बादाम का तेल बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें विटामिन E मौजूद होता है, जो बेबी की स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद होती है। अब क्योंकि नवजात बच्चों की त्वचा ज्यादा रूखी होती है, जिसमें इंफेक्शन होने का रिस्क ज्यादा होता है। तो ऐसे में आल्मंड ऑइल लगाने से त्वचा संबंधित दिक्कतों से बचाव हो सकता है। वहीं मालिश करने से बच्चे के बालों की क्वालिटी अच्छी होती है, तथा चेहरे पर निखार भी आता है।

3. नारियल का तेल (Coconut Oil)

बच्चे की हड्डियां और सेहत अच्छी करने के लिए नारियल तेल भी काफी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण, बच्चे की हड्डियों को नर्म तथा मजबूत बनाते हैं। कोकोनट ऑइल बहुत ज्यादा पोषण वाला तेल होता है, जिसके बेबी के शरीर की स्टीफनेस कम होती है और बालों की गुणवत्ता बेहतर होती है।

4. जैतून का तेल (Olive Oil)

इस तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स भरपूर मात्रा में होते हैं। जो शिशु के स्किन सेल्स का निर्माण करते हैं। इसके इस्तेमाल से बच्चे के हड्डियां मजबूत और उसका विकास तो होगा ही, साथ ही ये आपके बेबी को दिन भर खुश और एक्टिव भी रखेगा। ऑलिव ऑयल बच्चों की त्वचा में आसानी से मिल जाता है, तथा बेबी की स्किन को मॉइश्चर और नरिशमेंट देता है। अगर आपके बेबी को किसी और तेल से एलर्जी है, तो आप जैतून के तेल से उसकी मालिश अवश्य ही कर सकते हैं।

5. तिल का तेल (Sesame Oil)

तिल का तेल भी छोटे बच्चों के लिए दूसरे ऑइल्स की तरह ही काफी लाभदायक होता है। लेकिन क्योंकि ये बहुत चिपचिपा होता है। इसलिए पेरेंट्स इसका उपयोग कम करते हैं। हालांकि इसके फायदों की लिस्ट छोटी नहीं है। तिल के तेल से मालिश करने से बेबी की बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। जिससे बच्चा एक्टिव और ताकत वाला रहता है। इससे कोर स्ट्रेन्थ तो बढ़ती ही है, साथ ही स्किन इंफेक्शन का खतरा भी कम रहता है।

वैसे तो ये सारे ही तेल आपके बेबी की स्किन और बॉडी के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। लेकिन हो सकता है कि, आपका बच्चा इनमें से किसी तेल से एलर्जिक हो। इसलिए इस्तेमाल करने से पहले एक पैच टेस्ट जरूर करलें। ताकि पता चल जाए कि आपके शिशु को उस ऑइल से किसी तरह का इंफेक्शन या एलर्जिक रिएक्शन तो नहीं हो रहा है। साथ ही डॉक्टर की सलाह भी जरूर लें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article