हेल्थ

पुरुषों की इन समस्याओं की छुट्टी कर देती है ये लाल सब्जी, तनाव कम करने के साथ बढ़ाती है ये खास चीज

Onion Benefits For Men: पुरुषों की कुछ आम समस्याओं को दूर करने में भी यह सब्जी बहुत लाभकारी है। पाचन क्रिया दुरुस्त करने से लेकर यौन स्वास्थ्य में सुधार करने तक, इस सब्जी को खाने के बहुत फायदे हैं। इसमें कुछ ऐसे कंपाउंड और औषधीय गुण होते हैं, जो पुरुषों के लिए इसे रामबाण बनाते हैं।

Image

Onion Benefits For Men

Onion Benefits For Men: हम सभी अपने भोजन में किसी न किसी रूप में प्याज का सेवन जरूर करते हैं। भोजन पकाते समय मसाले की बात हो खाने के साथ सलाद ही, हम कई तरह से इसका सेवन करते हैं। इसके साथ हमारे भोजन का जायका काफी बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, यह सब्जी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है? यह एक बेहतरीन प्रीबायोटिक है, जो पेट में जाने के बाद भोजन के पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसमें कुछ ऐसे कंपाउंड और औषधीय गुण भी होते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। पुरुषों की कुछ आम समस्याओं को दूर करने में भी यह सब्जी बहुत लाभकारी है। यह न सिर्फ उनकी शारीरिक समस्याएं दूर करने में कारगर है, बल्कि यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की भी छुट्टी कर सकती है। पुरुषों के लिए प्याज खाने के फायदे क्या-क्या होते हैं, इस लेख में जानें।

पुरुषों के लिए प्याज खाने के फायदे - Onion Benefits For Men In Hindi

बढ़ाती है टेस्टोस्टेरोन हार्मोन

अध्ययन में पाया गया है कि प्याज का रस या अर्क पीने से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ता है। पुरुषों में इस हार्मोन की कमी से यौन संबंधी समस्याएं, कमजोर प्रजनन स्वास्थ्य, थकान, कमजोर मांसपेशियां आदि जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।

स्पर्म काउंट बढ़ाती है

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने के साथ-साथ प्याज खाने, इसका अर्क या जूस पीने से पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता में सुधार होता है। इसकी की से पुरुषों में यौन इच्छा की कमी और प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है

प्याज में कुछ ऐसे गुण होते हैं, जो मानसिक थकान और तनाव को दूर करने में मदद करते हैं। इसे खाने से मूड में सुधार होता है।

ब्लड फ्लो बढ़ाता है

प्याज खाने से शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है। यह शरीर के कोने-कोने में पोषक तत्वों से भरपूर रक्त के संचार में मदद करती है। इससे शरीर को ऊर्जा प्रदान करने और थकान दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही, शरीर के सभी अंग स्वस्थ रहते हैं।

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन में करे सुधार

आजकल यह समस्या पुरुषों में काफी देखने को मिलती है। यौन गतिविधियों के दौरान उन्हें पर्याप्त इरेक्शन प्राप्त नहीं होता है। वे इरेक्शन को बनाए रखने में भी असमर्थ महसूस करते हैं। इसे दूर करने में प्याज का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। हालांकि, ऐसे में आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article