हेल्थ

Mahua ke fayde: जिस फल से बनती है देसी शराब उसके फायदे आपको चौंका देंगे, जानें महुआ की खासियत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2023, 12:56 AM IST

Mahua ke fayde: महुआ के फल से देसी शराब बनती है। जब इसका फल पक जाता है तो पेड़ से गिरने पर इसे सुखाकर इसके फलों से रस तैयार करके शराब बनाई जाती है। आयुर्वेद में कई सालों से महुआ का उपयोग अनेक तरह की दवाइयों को बनाने के लिए किया जाता रहा है।

Image

महुआ के फायदे आपको कर देंगे हैरान

KEY HIGHLIGHTS
  • जानिए महुआ के फायदे और औषधीय गुण के बारे में
  • कई दवाइयों को बनाने में महुआ का इस्तेमाल होता है
  • महुआ में कई प्रकार के स्वास्थ्य गुण मौजूद होते हैं


Mahua ke fayde: औषधीय गुणों से भरपूर महुआ एक विशेष जड़ी-बूटी है। इसके बीजों से लेकर पत्तों तक सभी में अनेक स्वास्थ्यवर्धक तत्व पाए जाते हैं। महुआ मूल रूप से भारत में पाया जाता है। इसके पत्ते,फूल, टहनी, और फलों का उपयोग अलग-अलग प्रकार की आयुर्वेदिक दवाएं बनाई जाती हैं। आजकल मार्केट में छाल, महुआ के फूल और बटर आदि आसानी से उपलब्ध होते हैं। महुआ के कई अन्य स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। महुआ में फाइबर प्रोटीन के साथ-साथ कार्बोहाइड्रेट्स जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें टैनिन और सैपोनिन समेत कई इफेक्टिव तत्व भी होते हैं, जो शरीर को अनेक प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं।

डायबिटीज में महुआ-

आयुर्वेद के हिसाब से महुआ के पेड़ की छाल डायबिटीज रोगियों के लिए रामबाण है। अगर इसे सही तरीके के साथ उपयोग में लाया जाए और पूरी सावधानी बरतें, तो इससे कुछ हद तक डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।

दांत के दर्द के लिए महुआ के फायदे-

ऐसे लोग जो दांत के दर्द से अक्सर परेशान रहते हैं, उनके लिए महुआ की छाल काफी ज्यादा उपयोगी मानी जाती है। इसके लिए महुआ की छाल को पीसलें और इस घोल से कुल्ला करने पर आपको दांतो के दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

सर्दी-जुकाम को दूर करे महुआ-

महुआ हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर रखने में मदद करता है। इससे खांसी, बंद नाक, नाक से पानी आना जैसे सभी लक्षण कम होने लगते हैं और हमारा शरीर रिलैक्स महसूस करता है। इसके अलावा पेट संबंधी समस्याओं में भी महुआ हमारे लिए बहुत फायदेमंद होता होता है।

यू करें महुआ का इस्तेमाल-

महुआ का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए हजारों सालों से किया जाता रहा है और इसकी मदद से कई गंभीर रोगों को रोका जा सकता है, जिसके लिए महुआ से अनेक तरह की औषधियां तैयार की जाती है।

महुआ के पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है और महुआ के बटर को अलग-अलग खाद्य पदार्थों के साथ भी मिलाकर इसे ले सकते हैं। ‌इसके अलावा पानी के साथ महुआ के रस को भी पी सकते हैं, जिसके कई हेल्थ बेनिफिट्स बताए जाते हैं। महुआ के उचित सेवन के लिए डॉक्टर से इस बात की जानकारी जरूर लें कि से कितनी मात्रा में इसे लेना है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article