हेल्थ

रात में भिगोकर सुबह खाली पेट बस एक चम्मच खा लें ये पीले बीज, वेट लॉस से कोलेस्ट्रॉल तक, इन बीमारियों कर देंगे छुट्टी

Benefits Of Soaked Fenugreek Methi Seeds :किचन में मौजूद ये छोटे-छोटे पीले रंग के बीज कई स्वास्थ्य समस्याओं का काल हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर डायबिटीज में सुधार करने तक, यह कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। यहां जानें इन्हें सुबह खाली पेट खाने के फायदे।

Image

Soaked Fenugreek Seeds Benefits

Benefits Of Soaked Fenugreek Methi Seeds: जब सेहतमंद रहने की बात आती है, तो हम में से ज्यादातर लोग तरह-तरह की दवाओं और हेल्थ सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। वे ऐसी चीजों को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, तो जो हमारे घर में ही मौजूद होती हैं और किसी भी दवा की तुलना में अधिक प्रभावी होती हैं। हमारे किचन में ऐसी कई चीजें मौजूद होती हैं, जो सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं होती हैं। भारतीय किचन में मौजूद इन चीजों को आप अगर सही तरीके से इस्तेमाल करें, तो ये आपको कभी बीमार न पड़ने दें। इनका नियमित सेवन करने से कई रोगों से बचाव में मदद मिल सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं, ये कई स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार में भी मदद करते हैं। किचन में मौजूद ऐसा ही एक अद्भुत मसाला है मेथी के बीज। आपको बता दें कि ये छोटे-छोटे पीले रंग के बीज कई स्वास्थ्य समस्याओं का काल हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर डायबिटीज में सुधार करने तक, यह कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आप नियमित सुबह खाली पेट इनका सेवन करें, तो ये आपकी सेहतमंद रहने में बहुत मदद कर सकते हैं। यहां जानें सुबह खाली पेट इनका सेवन करने के जबरदस्त फायदे।

मेथी के बीज खाना ने के बीज खाने के फायदे - Soaked Fenugreek Seeds Benefits In Hindi

पोषण के लिहाज से देखें तो इन बीजों में लगभग सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये विटामिन सी, ए, बी, डाइट्री फाइबर, आयरन, मैंगनीज और मैग्नीशियम आदि से भरपूर होते हैं। इसके अलावा, इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भी होते हैं। सुबह खाली पेट मेथी के बीज खाने से कई फायदे मिल सकते हैं जैसे,

शुगर कंट्रोल होती है

डायबिटीज रोगियों में यह इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करते हैं, यह शुगर में अचानक स्पाइक को कंट्रोल करते हैं।

यौन समस्याएं करे दूर

इन बीजों का सेवन करने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर बेहतर होता है। यह पुरुष व महिलाओं दोनों के लिए लाभकारी है।

वेट लॉस

जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए यह रामबाण है। इन्हें खाने से भूख कंट्रोल होती है, मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शरीर की चर्बी पिघलती है।

कोलेस्ट्रॉल

नियमित इन बीजों का सेवन करने से नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यह गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए

जो लोग जल्दी-जल्दी बीमार पड़ जाते हैं, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में ये बीज मदद कर सकते हैं।

पीरियड्स में लाभकारी

यह मासिक धर्म के दौरान ऐंठन और दर्द से राहत देते हैं। ब्लड फ्लो रेगुलेट करते हैं और आसानी से पीरियड्स में सहायता करते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article