हेल्थ

सेहत के लिए अमृत से कम नहीं है इन 2 मसालों से बनी ड्रिंक, कई स्वास्थ्य समस्याओं कर देती है छुट्टी

Fennel Seeds And Cardamom Drink Benefits In Hindi: यह अद्भुत ड्रिंक आपको तरोताजा महसूस कराती है और शरीर मस्तिष्क को भी रिलैक्स करती है। सौंफ और इलायची से बनी इस ड्रिंक पीने के क्या-क्या फायदे हैं और आप इन्हें डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं, इस लेख में जानें।

Image

Fennel Seeds And Cardamom Drink Benefits

Fennel Seeds And Cardamom Drink Benefits In Hindi: हममें से ज्यादातर लोग स्वस्थ रहने के लिए तरह-तरह की आर्टिफिशियल ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। वास्तव में ये ड्रिंक्स सेहत को कुछ लाभ प्रदान नहीं करती हैं। लेकिन हमारे किचन में ऐसे कई मसाले मौजूद होते हैं, जिनकी ड्रिंक बनाकर पीने से सेहत को जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि लोग भोजन के बाद मे एक चम्मच सौंफ या 1-2 इलाचयी जरूर चबाते हैं। ऐसा करने से मुंह की दुर्गंध दूर हो जाती है और भोजन को भी बेहतर तरीके से पचाने में मदद मिलती है। आपको बता दें कि इन दोनों ही अद्भुत मसालों से बनी ड्रिंक पीने से भी सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। यह अद्भुत ड्रिंक आपको तरोताजा महसूस कराती है और शरीर मस्तिष्क को भी रिलैक्स करती है। सौंफ और इलायची से बनी ड्रिंक पीने के क्या फायदे हैं और आप इन्हें डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

सौंफ और इलायची की ड्रिंक पीने के फायदे- Fennel Seeds And Cardamom Drink Benefits In Hindi

महिलाओं के लिए फायदेमंद

महिलाओं की हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी समस्याएं दूर करती है। यह पीरियड्स की ऐंठन, दर्द, मतली और हॉट फ्लैशेज आदि से राहत प्रदान करती है। इसका सेवन पेरिमेनोपॉज वाली महिलाओं के भी फायदेमंद हो सकता है।

पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

सौंफ और इलायची की ड्रिंक पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। यह आपके द्वारा खाए गए भोजन को बेहतर तरीके से पचाने और पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण में मदद करती है।

गैस्ट्रिक समस्याओं को करे दूर

सौंफ और इलायची की ड्रिंक पीने से आंतों में सूजन, ब्लोटिंग, अपच और कब्ज आदि से बचाव के साथ-साथ इनके उपचार में मदद मिलती है।

मेटाबॉलिज्म बढ़ाए

मेटाबॉलिज्म को तेज करने में यह ड्रिंक बहुत लाभकारी है। जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए इसका सेवन फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इससे तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है।

अच्छी नींद में करे मदद

जिन लोगों को रात में नींद न आने की समस्या परेशान करती है, अगर वे रात में सोने से पहले इस ड्रिंक का सेवन करते हैं, तो इससे उन्हें अच्छी और गहरी नीदं लेने में मदद मिलेगी।

सौंफ और इलायची की ड्रिंक कैसे बनाएं रेसिपी- How To Make Fennel Seeds And Cardamom Drink Recipe In Hindi

इसके लिए आपको सबसे पहले अलग-अलग बर्तन में एक चम्मच सौंफ और 2-3 इलायची को पानी में भिगोकर रखना है। 2-3 घंटे बाद इन्हें पानी में अच्छी तरह चलाएं और उसके बाद इनका पानी छानकर एक गिलास में निकाल लें। अब आपको इस गिलास में एक कप नारियल पानी, 1/2 छोटा चम्मच सेंधा नमक और आधे नींबू का रस डालना है। सभी को अच्छी तरह मिक्स करें और बस आपकी सौंफ और इलायची से बनी स्पेशल ड्रिंक तैयार है। सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करने से सेहत को जबरदस्त फायदे मिलेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article