हेल्थ

Jaggery Benefits in Winters: सर्दियों में गुड़ खाना होता है फायदेमंद, सर्दी-खांसी समेत ये बीमारियां होती हैं दूर

Jaggery Benefits in Winters: सर्दियों में अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो आपको गुड़ खाना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप ठंड के मौसम में गुड़ का सेवन करते हैं तो आप किन-किन बीमारियों से बच सकते हैं।

Image

Jaggery Benefits in Winters: सर्दी में इसलिए फायदेमंद होता है गुड़ खाना।

Jaggery Benefits in Winters: खाने की कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें हम जरूर खाते हैं। खाने की ऐसी ही एक चीज है गुड़ (Gud)। गुड़ (Jaggery) को लोग खासतौर से सर्दियों के मौसम (Winters Season) में खाना पसंद करते हैं। गुड़ खाना सेहत (Gud Health Benefits) के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। दरअसल गुड़ खाने से सर्दी-खांसी (Cold-Cough) समेत कई बीमारियां दूर होती हैं। आज इसी को लेकर हम आपको बताएंगे कि अगर आप गुड़ का सेवन करते हैं तो आप किन-किन बीमारियों (Health Benefits Of Jaggery) से बच सकते हैं।

गुड़ खाने से ये बीमारियां होती हैं दूर

पाचन रहता है सही

अगर आप रोज गुड़ का सेवन करते हैं तो आपका पाचन सही रहता है। इसके अलावा पेट से जुड़ी सभी परेशानियां भी दूर होती हैं।

सर्दी-जुकाम में है रामबाण

गुड़ की तासीर गर्म होती है, जिसके चलते ठंड के मौसम में इसे खाने से सर्दी-जुकाम की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

कंट्रोल में होता है ब्लड प्रेशर

अगर आप ब्लड प्रेशर यानी बीपी की बीमारी से जूझ रहे हैं, तो आपको गुड़ खाना चाहिए। दरअसल गुड़ खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

अगर आप गुड़ का सेवन करते हैं तो आपकी हड्डियां इससे मजबूत बनेंगी। हड्डियों की मजबूती के लिए गुड़ जरूर खाना चाहिए।

इम्युनिटी होती है मजबूत

अगर आप चाहते हैं कि आपका शरीर मजबूत बना रहे तो आपको गुड़ खाना चाहिए। दरअसल रोज गुड़ खाने से इम्युनिटी मजबूत बनी रहती है।

वजन घटाने में है फायदेमंद

अगर आप मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं और अपना वजन कम करना चाह रहे हैं तो आपको गुड़ का सेवन करना चाहिए। गुड़ खाने से आप अपना वजन कम कर सकते हैं।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article