हेल्थ

कैंसर की रोकथाम से लेकर पाचन तंत्र को बेहतर बनाते तक, सेहत के लिए काफी फायदेमंद है कटहल, जानें इसके फायदे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 13, 2023, 10:37 AM IST

Jackfruits Benefits: कटहल का सेवन लोग कई तरह से करते हैं। अलग अलग लोग इसे अलग तरह से खाना पसंद करते हैं। कई लोग इसकी सब्जी, फल और अचार खाना पसंद करते हैं। कटहल का सेवन तो हम सभी लोग करते हैं लेकिन क्या कभी हमने इसके हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में सोचा है।

Image

Jackfruits Benefits

Jackfruits Benefits: कटहल का सेवन लोग कई तरह से करते हैं। अलग अलग लोग इसे अलग तरह से खाना पसंद करते हैं। कई लोग इसकी सब्जी, फल और अचार खाना पसंद करते हैं। कटहल का सेवन तो हम सभी लोग करते हैं लेकिन क्या कभी हमने इसके हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में सोचा है। कटहल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। कटहल का सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल होता है साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कटहल खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

कटहल खाने के फायदे

कैंसर से बचाता है

कटहल में कई तरह के फाइटोन्यूट्रिएंट्स, जैसे आइसोफ्लेवोंस, सैपोनिन और लिग्नांस पाए जाते हैं जो कैंसर की रोकथाम में बेहद कारगर माने जाते हैं। ये ट्यूमर सेल के विकास को रोकने में मददगार साबित होते हैं।

पाचन तंत्र के लिए

कटहल फाइबर का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र में बेहद सुधार होता है। कटहल में सॉल्युबल और इन-सॉल्युबल दो प्रकार के फाइबर पाए जाते हैं जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को बेहतर बनाता है। ऐसे में पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए कटहल का सेवन जरूर करें।

इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत

विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कटहल इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। इसके सेवन से वायरल इंफेक्शन का खतरा बेहद कम होता है। ऐसे में आप कटहल का सेवन सब्जी, अचार या फल के रूप में कर सकते हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article