हेल्थ

रात में सोने से पहले चबा लें ये मसाला, जल्दी सुलाने से लेकर वेट लॉस तक, मिलेंगे ये चमत्कारी फायदे

Benefits Of Eating Ajwain At Night: अगर आप नियमित रात में अजवाइन का सेवन करें, तो इससे आपको कई आम समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। बस आपको सही तरीके से इसका सेवन करना है। यह आपकी इम्यूनिटी बढ़ाएगी और गंभीर रोगों से बचाव में भी मदद करेगी। यहां जानें इसके फायदे..

Image

Benefits Of Eating Ajwain At Night

Benefits Of Eating Ajwain At Night: अजवाइन भारतीय किचन का अहम हिस्सा है। हम सभी अपने दैनिक भोजन में कई तरह से इसे शामिल करते हैं। भोजन में मसाले से लेकर तरह-तरह के पकवान को तड़का देने तक, कई तरह से अजवाइन का सेवन किया जाता है। अजवाइन का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेटरी गुणों से भरपूर होती है। इसमें कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं। ये कई गंभीर बीमारियों से बचाव और उनके उपचार में मदद करती है। लेकिन क्या आपने कभी रात के समय इसका सेवन किया है? आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि अगर रात को सोने से पहले 1 चम्मच अजवाइन को चबा-चबाकर खाया जाए, तो इससे सेहत को चमत्कारी फायदे मिल सकते हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

रात में अजवाइन खाने के फायदे क्या हैं - Benefits Of Eating Ajwain At Night In Hindi

आएगी अच्छी नींद

जिन लोगों को आधी-आधी रात तक नींद नहीं आती है और नींद के दौरान भी बेचैनी महसूस होती है, तो ऐसे लोगों की जल्दी सोने में मदद करने के लिए अजवाइन एक अद्भुत मसाला है। यह आपकी अच्छी और गहरी नींद लेने में मदद कर सकता है।

पाचन क्रिया बनाए दुरुस्त

जिन लोगों को खराब पाचन, अपच और कब्ज आदि की समस्या परेशान करती है, ऐसे लोगों के लिए रात में अजवाइन खाना अमृत के समान हो सकता है। ये पाचन क्रिया से जुड़ी लगभग सभी समस्याओं की छुट्टी करने में कारगर है।

वेट लॉस में करे मदद

अजवाइन शरीर भोजन के बेहतर पाचन और शरीर में जमा गंदगी, टॉक्सिन्स और अपशिष्ट को बाहर निकालती है। यह एक प्राकृतिक मेटाबॉलिज्म बूस्टर है और तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद करती है।

दूर करे मांसपेशियों की ऐंठन

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होने की वजह से अजवाइन मांसपेशियों, घुटने व जोड़ों की सूजन दूर करने में कारगर है। यह आपको सूजन के कारण होने वाले दर्द से राहत दिलाती है।

रात में कैसे करें अजवाइन का सेवन - How To Eat Ajwain At Night In Hindi

अगर आप रात में अजवाइन के फायदे लेना चाहते हैं, तो आधा या एक छोटा चम्मच अजवाइन को हल्का तवे पर भूनकर गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। इसके अलावा, आप एक चम्मच अजवाइन को पानी में उबालकर इसका काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article