Ghee With Warm Water Benefits: रोटी और सब्जी के ऊपर घी डालकर खाना तो सभी को बहुत पसंद आता है। घी डालने से न सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ता है, बल्कि उनका पोषण भी बढ़ जाता है। इस तरह भोजन सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी बन जाता है। देसी घी को आयुर्वेद में किसी औषधि से कम नहीं माना जाता है, खासकर गाय का घी। आयुर्वेदिक चिकित्सा में कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए दवा के रूप में लेने की सलाह दी जाती है। हेल्दी फैट्स के साथ-साथ कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर घी इसलिए रोज खाना चाहिए। ज्यादातर लोग घी को या तो भोजन के ऊपर डालकर खाते हैं या पकवानों में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आप घी को पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं। गर्म पानी में घी मिलाकर पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है। बहुत से अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी में एक चम्मच घी मिलाकर पीने से करते हैं, वहीं कुछ लोग रात में सोने से पहले इसका सेवन करते हैं। भले ही आप किसी भी समय इसका सेवन क्यों न करें, यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इस लेख में हम आपको गर्म पानी में घी मिलाकर पीने के 5 फायदे बता रहे हैं।
गर्म पानी में घी मिलाकर पीने के फायदे- Benefits Of Ghee In Hot Water In Hindi
1. दूर करे कब्ज
जिन लोगों का सुबह पेट ठीक से साफ नहीं होता है, गर्म पानी में घी मिलाकर पीने से उनकी समस्या दूर हो सकती है। यह आंतों को नमी प्रदान करता है और बाउल मूवमेंट में सुधार करता है।
2. शरीर को करे डिटॉक्स
गर्म पानी में घी मिलाकर पीने से शरीर से हानिकारक कण, टॉक्सिन्स और गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह शरीर आंतरिक रूप से सफाई करता है।
3. आंखों के लिए है लाभकारी
आंखों की सेहत के लिए घी बहुत लाभकारी होता है। यह आंखों में नमी को बनाए रखता है और उन्हें ठडक प्रदान करता है। यह आंखों की रोशनी में भी सुधार करता है।
4. त्वचा में लगाए निखार
शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ त्वचा में नमी को बनाए रखने और रंगत में सुधार करने में घी बहुत लाभकारी है। यह त्वचा से जुड़ी लगभग सभी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। गर्म पानी में घी मिलाकर पीने से साफ और निखरी त्वचा मिल सकती है।
5. दिमाग तेज होता है
घी का सेवन करने से ब्रेन फंक्शन में सुधार होता है। यह कॉग्निटिव फंक्शन बेहतर बनाने के साथ-साथ फोकस बढ़ाता है और याददाश्त में सुधार करता है। इसलिए यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
