हेल्थ

Summer Drink: गर्मियों में रोज बस 1 गिलास पिएं इस सब्जी का जूस, शरीर को देगा इतनी ठंडक पीना भूल जाएंगे कोल्ड ड्रिंक

Cucumber Juice Benefits In Summer: खीरे का रस प्रकृति में ठंडा, पानी और पोषण से भरपूर होता है। यह गर्मियों की नेचुरल कूलिंग ड्रिंक्स में से एक है। अगर आप गर्मियों में नियमित इसका सेवन करते हैं, तो इससे सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। यह आपको इस दौरान होने वाली कई गंभीर स्थितियों की चपेट में आने से भी बचाएगा।

Image

Cucumber Juice Benefits In Summer

Cucumber Juice Benefits In Summer: गर्मियां शुरू होते ही बाजार में ऐसे कई फूड्स आने लगते हैं, जो शरीर को ठंडक देने में मदद करते हैं। इन दिनों बाजार में ठंडे फल और सब्जियों की खूब भरमार देखने को मिलती है। गर्मियों में तरोताजा, ठंडा और शांत रहना है, तो इन चीजों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। जब गर्मियों में ठंडा रहने की बात आती है, तो लोग इस दौरान तरल पदार्थों का सेवन अधिक करते हैं। वे खाने से ज्यादा फल और सब्जियों का जूस पीना पसंद करते हैं। गर्मियों में आपने लोगों को खीरे के जूस का सेवन भी खूब करते देखा होगा। खीरे का रस प्रकृति में ठंडा, पानी और पोषण से भरपूर होता है। यह गर्मियों की नेचुरल कूलिंग ड्रिंक्स में से एक है। अगर आप गर्मियों में नियमित इसका सेवन करते हैं, तो इससे सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। यह आपको इस दौरान होने वाली कई गंभीर स्थितियों की चपेट में आने से भी बचाएगा। गर्मियों में खीरे का रस पीने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

गर्मियों में खीरे का जूस पीने से मिलेंगे ये फायदे - Cucumber Juice Benefits In Summer In Hindi

शरीर को देगा पोषण

खीरा डाइट्री फाइबर से भरपूर होता है। यह कैलोरी में कम है और कई जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, के, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज आदि का बेहतरीन स्रोत है। खीरे का जूस गर्मियों में शरीर को पोषण प्रदान करने के एक हेल्दी ड्रिंक है।

गर्मी को देगा मात

खीरा तासीर में ठंडा होता है और यह पानी से भरपूर होता है। इसका जूस पीने से आपको शरीर आंतरिक रूप से ठंडा रखने में मदद मिलती है। यह गर्म मौसम में आपको रिलैक्स और कूल महसूस कराता है।

पाचन क्रिया रखे दुरुस्त

फाइबर और कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर खीरे का रस आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाता है। इसे पीने से आंतों को ठंडक मिलती है और उनकी सफाई होती है। यह एक प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक भी है, इसे पीने से पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव में मदद मिलती है।

पानी की कमी करे दूर

गर्मियों में शरीर में पानी की कमी होना बहुत आम बात है, क्योंकि इस दौरान तापमान गर्म होता है और शरीर से पसीना भी अधिक निकलता है। खीरे का जूस पीने से इससे बचने में मदद मिलती है। यह गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखता है और इस दौरान होने वाली समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है।

गर्म हवाओं के प्रकोप से बचाए

जैसे-जैसे गर्मी अधिक बढ़ेगी गर्म हवाएं या लू लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर देगी। इससे बुखार, उल्टी-दस्त और शरीर का तापमान बहुत अधिक होने जैसी समस्याएं देखने को मिलेंगी। लेकिन खीरे का रस पीने से इनसे बचाव में मदद मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article