हेल्थ

सुबह कॉफी में ये खास चीज मिलाकर पीती हैं जान्हवी कपूर, गिनते-गिनते थक जाएंगे इतने हैं फायदे

Coffee With Ghee Benefits In Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपने दिन को किक-स्टार्ट देने के लिए सुबह कॉफी में एक चम्मच घी मिलाकर पीती हैं। आपको बता दें कि यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। इस लेख में एक्सपर्ट से जानें कॉफी में घी के फायदे।

Image

Coffee With Ghee Benefits

Coffee With Ghee Benefits In Hindi: सेलिब्रिटी हों या आम आदमी, सुबह चाय-कॉफी पीना भला किसे पसंद नहीं है। इन्हें पीने के बाद थकान दूर होती है और ब्रेन एक्टिव हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप कॉफी में घी मिलाकर पिएं, तो यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है? आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की यह पसंदीदा मॉर्निंग ड्रिंक है। वे अपने दिन की शुरुआत कॉफी में एक चम्मच घी मिलाकर पीने के साथ करना पसंद करती हैं। आमतौर पर कुछ लोगों को सुबह सिर्फ कॉफी पीने के बाद एसिडिटी होने लगती है, लेकिन अगर आप एक चम्मच घी मिलाकर कॉफी पीते हैं, तो यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बहुत लाभकारी बन जाता है। जान्हवी कपूर फेवरेट घी वाली कॉफी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में जानें कॉफी में घी मिलाकर पीने के फायदे क्या-क्या हो हैं।

कॉफी में घी डालकर पीने के फायदे - Coffee With Ghee Benefits In Hindi

मस्तिष्क को करे एक्टिव

कॉफी पीने से ब्रेन एक्टिव हो जाता है, वहीं घी में मौजूद हेल्दी फैट्स ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसे पीने से फोकस बढ़ता है और मेमोरी में भी सुधार होता है।

मेटाबॉलिज्म करे बूस्ट

ये ड्रिंक एक प्राकृतिक मेटाबॉलिज्म बूस्टर है। इसे पीने से आपकी कैलोरी बर्न करने की रफ्तार दौगुना हो जाती है। यह मेटाबॉलिज्म की दर को कई गुणा बढ़ा देता है।

दिल को रखे सेहतमंद

हृदय स्वास्थ्य के लिए घी और कॉफी का कॉम्बिनेशन बहुत लाभकारी है। इसे पीने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। यह हृदय रोगों के खतरे को कम करती है।

डाइजेशन करे बूस्ट

जब आप कॉफी में घी मिलाकर पीते हैं, तो यह आंतों के लिए अच्छा होता है। इससे आंतों में चिकनाई बढ़ती है और बाउल मूवमेंट में सुधार होता है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करती है।

घुटनों का दर्द कम कर सकती है

जब आप कॉफी में घी मिलाकर पीते हैं, तो इसके सेवन से शरीर में सूजन कम होती है। यह सूजन के कारण होने वाले जोड़ों व घुटनों के दर्द से राहत प्रदान करने में आपकी मदद कर सकती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article