हेल्थ

Banana Benefits in summer: स्ट्रेस लेवल दूर करने से लेकर स्किन को ग्लोइंग बनाने तक, गर्मियों में केला खाने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 27, 2023, 12:15 PM IST

केला खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि केला खाने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।

Image

गर्मियों में केला खाने के फायदे (Source:istock)

Banana Benefits in summer: गर्मियों के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। इस मौसम में सेहत का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही ऐसे फूड्स और फलों का सेवन करने के लिए कहा जाता है जिससे बॉडी हाइड्रेटेड रहे। गर्मियों में लोग ऐसे फलों का सेवन करना पसंद करते हैं जो शरीर को हाइड्रेटेड रखे और साथ ही सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाए। ऐसे में गर्मियों के मौसम में केले का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। केला एक ऐसा फल है जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। केला ना केवल स्वास्थ्य बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होता है। केले के सेवन से दिन भर शरीर में उर्जा भरी रहती है। इसी कड़ी में आज हम आपको केला खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

गर्मी में रोजाना केला खानेके फायदे

कमजोरी होगी दूर

केला कार्बोहाइड्रेट का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। केला शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है जिससे आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करते हैं। ऐसे में सुबह ऑफिस या कॉलेज जाते वक्त केले का सेवन जरूर करें।

स्ट्रेस लेवल करे दूर

केले में ट्रिप्टोफैन नामक तत्व पाया जाता जो शरीर में सेरोटोनिन बनाता है। ये सेरोटोनिन स्ट्रेस लेवल को कम करता है।

हार्ट के लिए

केले के सेवन से हार्ट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो हृदय संबंधी कार्यों को सही तरीके से करने में मदद करता है। केले में विटामिन बी 6 भी पाया जाता है जो हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

पाचन के लिए

केले के सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। अगर आप कब्ज, गैस, अपच की समस्या से परेशान हैं तो केला आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

स्किन के लिए

स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में केला बहुत फायेदमंद साबित होता है। इसके सेवन से स्किन ग्लोइंग होती है। ऐसे में रोजाना एक केले का सेवन करें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article