Tahira Kashyap Breast Cancer News: महिलाओं को अपनी सेहत के लिए थोड़ा ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है। क्योंकि इस समय महिलाओं में कैंसर के मामले काफी ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड से आई एक खबर के मुताबिक एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप एक बार फिर ब्रेस्ट कैंसर की शिकार हो गईं हैं। तेजी से फैलता ये कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे ज्यादा जानलेवा कैंसर का प्रकार है। इसकी गंभीरता की बात करें तो इस जानलेवा कैंसर के कारण हर साल हजारों महिलाएं अपनी जान गंवा देती हैं। ताहिरा कश्यप 7 साल पहले भी ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हुई थीं। जिसके इलाज के लिए उन्हें अपना एक ब्रेस्ट रिमूव कराना पड़ा था। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि क्यों वापस लौट आता है कैंसर और कैसे करें इससे बचाव?
क्यों दोबारा होता है ब्रेस्ट कैंसर?
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ब्रेस्ट कैंसर के कई तरह के प्रकार होते हैं। जिसमें हार्मोन रिसेप्टर-पॉजिटिव, HER2-पॉजिटिव और ट्रिपल-नेगेटिव, हार्मोन रिसेप्टर-पॉजिटिव कैंसर के प्रकार हैं, जो कम आक्रामक होते हैं। लेकिन कई साल के ये भी कैंसर के रूप में वापस आ सकते हैं, लेकिन HER2-पॉजिटिव और ट्रिपल-नेगेटिव कैंसर ये कैंसर से खतरनाक रूप हैं, जो जल्दी वापस आ सकते हैं। हालांकि आपको बता दें कि ब्रेस्ट कैंसर यदि आपको एडवांस लेवल का हो गया है, तो इसके दोबारा होने की संभावना भी काफी ज्यादा हो जाती है।
इन बातों का रखें ध्यान?
ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित होने पर आपको कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के लिए आपको नियमित तौर पर निगरानी रखनी चाहिए और डॉक्टर से फॉलोअप में कोई कोताही नहीं बरतनी चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट ब्रेस्ट कैंसर होने के 5 साल तक कुछ हेल्थ चेकअप कराना की सलाह जरूर देते हैं। जिससे दोबारा इस कैंसर के खतरे को कम किया जा सके।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
