हेल्थ

आयुष्मान खुराना को है ये अजीब-सी बीमारी, जानें क्या है Vertigo और उसके लक्षण

Ayushmann Khurrana Disease: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना पिछले 6 सालों से वर्टिगो नाम की बीमारी से जुझ रहे हैं। वर्टिगो एक ऐसी बीमारी है, जिसमें इंसान को लगता है कि उसका सिर घूम रहा है या उसके आसपास का परिवेश घूम रहा है। ये चक्कर आने से बिल्कुल अलग है।

Image

Untitled design (11)

What Is Vertigo: एक्टर आयुष्मान खुराना ने हाल ही में हुए टीवी शो में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। एक्टर ने कहा कि उन्हें वर्टिगो नाम की बीमारी है। आयुष्मान ने आगे बताया कि उन्हें इस बीमारी के कारण कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासतौर से फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ सीन करने में उन्हें बहुत परेशानी होती है। इस स्थिति में उस सीन को कैंसिल तक करना पड़ता है। आयुष्मान ने बताया कि वो पिछले 6 साल से इसे झेल रहे हैं। एक्टर ने शो में कहा, 'सबसे पहली बात कि इसमें दवाई का सबसे अहम रोल है क्योंकि जब आप सोकर उठते हैं तो आपका सिर घूमता हुआ महसूस होता है। हम लोगों के प्रोफेशन में स्क्रिप्ट की डिमांड बिल्डिंग से कूदने की भी होती है। उस स्थिति में मुश्किल हो जाती है क्योंकि इसमें ध्यान का ठीक होना बहुत जरूरी है। हालांकि मेरे विचार में इसके लिए मेडिटेशन भी बहुत मदद करता है।'

क्या है वर्टिगो?

बता दें कि वर्टिगो (What Is Vertigo) एक स्थिति नहीं, बल्कि एक लक्षण है। इस बीमारी में इंसान को ऐसा लगता है कि उसके आसपास कमरा घूम रहा है। वर्टिगो के मरीज ऐसा होने पर काफी असहनीय महसूस करते हैं और खड़े-खड़े गिर जाते हैं। आमतौर पर इसमें अचानक से चक्कर आने लगते हैं और सिर घूमता है। हालांकि, ये चक्कर आने से काफी अलग है। चक्कर आने पर शरीर तुरंत ही असंतुलित हो जाता है लेकिन वर्टिगो में ऐसा नहीं होगा। इस स्थिति में सब कुछ सिर्फ घूमता हुआ महसूस होता है। इस स्थिति में बैलेंस बनाना मुश्किल हो जाता है और तत्काल लेटना ही इसका तत्काल समाधान है।

क्या हैं वर्टिगो के लक्षण?

वर्टिगों के लक्षण (Vertigo Symotoms) जिन्हें भी महसूस हों उन लोगों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। इसमें चक्कर आने के बाद शरीर का बैलेंस पूरी तरह बिगड़ जाता है। इसके साथ ही सिरदर्द, गिरना, चक्कर आना, बहरापन,आंखों में ध्यान केंद्रित करने में समस्या होना, कान में घंटी बजने का अहसास होना, जी मिचलाना और बॉडी में पानी की कमी हो सकता है।

कैसे हो सकता है वर्टिगो का इलाज?

एक्सपर्ट के मुताबिक वर्टिगो का इलाज (Vertigo Treatment) इस बात पर निर्भर करता है कि वर्टिगो किस कारण से हुआ है। वर्टिगो सेरिबैलम में ट्यूमर, मस्तिष्क में समस्याएं, कान की परेशानी, सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस, सिर या गर्दन में चोट और झटका आदि कारण से हो सकते हैं। जांच से यह पता लगाया जा सकता है कि यह किस कारण से हो रहा है। इसके बाद डॉक्टर उस खास स्थिति की इलाज करते हैं। मसलन यदि स्पोंडिलोसिस के कारण है तो इसके लिए हड्डी के डॉक्टर मरीज का इलाज करते हैं। कान से संबंधित परेशानियों में ईएनटी के डॉक्टर इलाज करेंगे।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article